Suzlon Share's entry in BSE Power index: मुम्बई शेयर बाजार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि अक्षय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन एनर्जी को एसएंडपी बीएसई पावर इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। यह बदलाव 18 दिसंबर 2023 से लागू हो जाएगा। इस खबर से आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
सुजलॉन एनर्जी के लिए यह समय काफी अच्छा चल रहा है। पहले कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त हुई। इसके बाद सुजलॉन एनर्जी को मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल ने अपने MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल कर लिया। इससे कंपनी पर ग्लोबल निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

कई वर्षों के कंसोलिडेशन के बाद, सुजलॉन एनर्जी का शेयर निवेशकों के रडार पर आ गया है। चालू वित्तीय वर्ष में यह शेयर 415 प्रतिशत का रिटर्न देकर मल्टीबैगर साबित हो रहा है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने पिछले सप्ताह 44 रुपये के उच्चतम स्तर को छूआ था। यह अगस्त 2011 के बाद का उच्चतम स्तर था।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 90 पैसे की तेजी के साथ 40.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं सुबह 11 बजे तक सुजलॉन का शेयर न्यूनतम में 39.70 रुपये और अधिकतम का स्तर 41.00 रुपये का बना चुका है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर का लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 माह में करीब 17.52 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 67.01 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 साल में करीब 325.93 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
- सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 साल में करीब 1,050.00 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें: Modi guarantee के चलते आज Adani Group के शेयर आसमान पर
जानिए बीएसई इंडेक्स में हुए अन्य बदलाव
एसएंडपी डॉव जोन्स इंडेक्स एलएलसी और बीएसई के बीच 50-50 साझेदारी एशिया इंडेक्स ने भी 1 दिसंबर को एसएंडपी बीएसई पावर, ऑटो, मेटल, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और पीएसयू सहित कई सूचकांकों में बदलाव की घोषणा की।
इस दौरान बीएसई 200, बीएसई 500, 150 मिडकैप, 250 स्मॉलकैप, 100 ईएसजी, मिडस्मॉलकैप और 400 मिडस्मॉलकैप इंडेक्स जैसे सूचकांकों का पुनर्गठन किया जाएगा।
सूचकांकों में बदलाव 18 दिसंबर से प्रभावी होंगे। एक्सचेंज ने कहा है कि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 50 टीएमसी (आईएनआर), एसएंडपी बीएसई टीईसीके, एसएंडपी बीएसई सीपीएसई और एसएंडपी बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
वहीं एनएमडीसी स्टील को बीएसई पीएसयू इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फिनोलेक्स केबल्स, रेल विकास निगम और कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को कैपिटल गुड्स इंडेक्स में जोड़ा जाएगा। वहीं क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स और वोल्टास को एसएंडपी बीएसई 100 ईएसजी इंडेक्स (आईएनआर) से बाहर किया जा रहा है।
बीएसई ऑटो इंडेक्स में, सुंदरम फास्टनर्स यूएनओ मिंडा की जगह लेगी। इसके अलावा जिंदल स्टेनलेस मेटल इंडेक्स में नेशनल एल्युमीनियम कंपनी की जगह लेगी। जबकि स्वान एनर्जी रियल्टी इंडेक्स में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट की जगह लेगी। अन्य में, मैनकाइंड फार्मा, लिंडे इंडिया, यूको बैंक, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स और एस्कॉर्ट्स कुबोटा बीएसई 200 इंडेक्स में अतुल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, लौरस लैब्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स और फाइजर की जगह लेंगे।
बीएसई 500 इंडेक्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा। एक्सचेंज इंडेक्स में मैनकाइंड फार्मा, एनएमडीसी स्टील, कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, जिंदल एसएडब्ल्यू, बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज, कामा होल्डिंग्स, उषा मार्टिन, ज्यूपिटर वैगन्स और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को जोड़ेगा।
उपरोक्त नौ स्टॉक बीएसई 500 इंडेक्स में हीडलबर्गसीमेंट इंडिया, रैलिस इंडिया, टीमलीज सर्विसेज, पॉलीप्लेक्स कॉर्पोरेशन, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, एनओसीआईएल, हिकाल, आईएफबी इंडस्ट्रीज और यूफ्लेक्स की जगह लेंगे।
नोट: यहां पर सुजलॉन शेयर के बारे में लेटेस्ट खबर को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications