नयी दिल्ली। रिटायरमेंट की टेंशन से निपटने के लिए बेहतर तरीका तैयारी करना। आप पहले से ही पूंजी जमा करके अपने रिटायरमेंट के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जिनमें आप निवेश करके रिटायरमेंट की तैयारी कर सकते हैं। अब म्यूचुअल फंड में भी ऐसी स्कीम उपलब्ध हैं जो आपको बेहतर रिटर्न और निश्चित इनकम की गारंटी देती हैं। मगर यदि आपका बजट बेहद कम है तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक सरकारी स्कीम ऐसी है जिसमें आप केवल 7 रुपये रोज यानी महीने के कुल 210 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। असंगठित क्षेत्र के लोगों को बुढ़ापे में इनकम सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना शुरू की थी। यह एक कम लागत वाली योजना है जो जीवन भर की पेंशन देगी।
ये हैं अटल पेंशन योजना की बुनियादी बातें :
- ये योजना 18 से 40 वर्ष तक की आयु के सभी भारतीयों के लिए खुली है
- इसमें आपको जीवन भर के लिए मासिक पेंशन मिलती है
- योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये है
- मैच्योरिटी से पहले सब्सक्राइबर की मृत्यु होने पर पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलेगी
- यदि दोनों की मृत्यु हो जाये तो नॉमिनी को पैसा मिलेगा
- योजना में निरंतरता बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप का कॉन्ट्रिब्यूशन रुका तो खाता फ्रीज कर दिया जायेगा और फिर बंद हो जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://npscra.nsdl.co.in/nsdl/scheme-details/APY_Scheme_Details.pdf
काफी आकर्षक है अटल पेंशन योजना
मासिक भुगतान के काफी कम होने के चलते अटल पेंशन योजना काफी आकर्षक लगती है। खास कर उन युवाओं के लिए जिनकी आयु 30 वर्ष से कम है। हालांकि यहां एक फैक्टर बहुत प्रभावित करने वाला है और वो महंगाई। योजना में आपको पेंशन कई साल बाद मिलेगी और तब 5-6 फीसदी की महंगाई दर आपकी क्रय शक्ति को प्रभावित कर सकती है। इसीलिए कई जानकार चाहते हैं कि अधिक से अधिक सार्थक होने के लिए इस योजना के तहत अधिकतम पेंशन प्रति माह 10,000 रुपये तक बढ़ाई जाए।
पीएफआरडीए संभालती है स्कीम
अटल पेंशन का प्रबंधन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी या पीएफआरडीए के हाथ में है। ध्यान रहे कि इस पेंशन योजना का प्रीमियम इस बात पर निर्भर करता है कि आपको रिटायरमेंट के समय कितने रुपये की पेंशन चाहिए। साथ ही इस पर भी कि योजना में शुरुआत के समय आपकी आयु कितनी है। योजना के तहत आपको मासिक, तिमाही या छमाही में अपना प्रीमियम जमा करने का विकल्प मिलेगा। हालांकि पहले सिर्फ मासिक प्रीमियम जमा करना का विकल्प ही था।
कितना होगा आपका प्रीमियम
इस योजना में शुरुआत में आयु और आपकी कितनी पेंशन चाहते हैं इस हिसाब से प्रीमियम तय किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आप 18 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं तो 60 वर्ष की आयु में 1,000 रुपये मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको हर महीने सिर्फ 42 रुपये देने होंगे। वहीं 5,000 रुपये की मासिक पेंशन हासिल करने के लिए आपको 60 साल की आयु तक मासिक 210 रुपये देने होंगे। वहीं 40 साल वालों को 1,000 रुपये की पेंशन के लिए 291 रुपये और 5000 की पेंशन के लिए 1,454 रुपये का प्रीमियम हर महीने जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें - SBI : नई स्कीम लांच, जानिए कितना मिलेगा ब्याज
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
