कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तो अगर आपने भी लॉकडाउन में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। तो अगर आपने भी लॉकडाउन में सोने में निवेश किया है तो आपको मोटा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक सुस्ती पूरी दुनिया में छाई हुई है। जो निवेशक हैं वो सुरक्षित निवेश का ठिकाना ढूंढ रहे हैं।

इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। शुरु में सोने की कीमत 37,000 रुपये 10 ग्राम थी, जो कि अब बढ़कर 47,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक हो गई है। आज हम आपको निवेश के तौर पर 3 गोल्ड ईटीएफएस का सुझाव देगें। ताकि आप समझ जाएंगे कि इसमें निवेश करना कितना सरल है और इसमें क्यों निवेश करना चाहिए। सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, चांदी 51000 के पार ये भी पढ़ें
जानिए गोल्ड ईटीएफ क्या है और इसे क्यों खरीदना चाहिए
अगर आप पहले से ही शेयरों में निवेश कर चुके हैं तो आप शेयरों के साथ-साथ गोल्ड ईटीएफएस भी खरीद सकते हैं। यूं कहें कि जिस तरह से आप आईसीआईसीआई बैंक का एक शेयर खरीद सकते हैं, उसी तरह आप गोल्ड ईटीएफएस का भी एक हिस्सा खरीद सकते हैं। शेयरों की तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार करते हैं और शेयरों की तरह कभी खरीदा बेचा जा सकता है। वो सोने की कीमतों को ट्रैक करते हैं, इसीलिए जब सोने की कीमतें बढ़ती है, तो वो भी मिलकर बढ़ाते हैं। अगर सोने को भौतिक रूप से खरीदते हैं और बेचते हैं तो उसमें मार्जिन कम होगा। फिर सोने को रखने में भी कई तरह दिक्कतों का सामना करना पडेगा। अगर आप उसे लॉकर में रखेंगे तो उसका अलग से खर्च लगेगा। फिजिकल गोल्ड की आसानी से चोरी भी की जा सकती है। ऐसे में गोल्ड ईटीएफएस बेहतर है। इसकी चोरी नहीं की जा सकती। आपके पास डीमैट अकाउंट तो आप इसे खरीद बेच सकते हैं। तो चलिए आपको गोल्ड के 3 निवेश बताते हैं जिसमें आपको शानदार रिटर्न मिल सकता है।
एसबाआई गोल्ड ईटीएफ
एसबाआई गोल्ड ईटीएफ ने पिछले 1 साल में 38 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सोने की कीमतों में तेजी आई थी। यह देश के किसी अन्य एसेट्स के मुकाबले सबसे अधिक रिटर्न है। इसने शेयरों, रियल एस्टेट और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे निवेशों से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। एसबाई गोल्ड ईटीएफ इस समय एनएसई पर 4370 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके पास 2-3 साल का होल्डिंग पीरियड है तो आपको सोना अच्छा रिटर्न दे सकता है। यह फिजिकल गोल्ड के मुकाबले काफी अच्छा निवेश है। अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ईटीएफ पर ही जाएं।
एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ
बात करें एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ की तो इसने भी पिछले एक साल में 38 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 3 साल का सालाना रिटर्न 18 फीसदी के करीब है। जो कि ज्यादातर एसेट क्लास से बेहतर रिटर्न दे रहा है। इसका स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार किया जाता है। लिहाजा कोई भी बिना किसी दिक्कत के इन्हें खरीद और बेच सकता है।
निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईईएस
वहीं निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईईएस ने एसबीआई और एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ के मुकाबले थोड़ा कम रिटर्न दिया है। लेकिन इसने पिछले एक साल में 37 फीसदी तक रिटर्न दिया है। गोल्ड ईटीएफ मौजूदा समय में स्टॉक एक्सचेंज में 4370 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है। सोने में थोड़ा बहुत निवेश करना चाहिए। क्योंकि इसमें निवेश सुरक्षित माना जाता है। इस समय सोने में निवेश करना सबसे बेहतर है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications