गुरुवार को देश में सोने ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोने के हाजिर भाव ने आज फिर एक नया इतिहास रच दिया।
नई दिल्ली: गुरुवार को देश में सोने ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। सोने के हाजिर भाव ने आज फिर एक नया इतिहास रच दिया। एक दिन पहले ही बना रिकॉर्ड आज टूट गया। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना बुधवार के मुकाबले 196 रुपये तेजी के साथ 49318 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि बुधवार को यह 49122 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं चांदी आज 51000 के पार पहुंच गई है। आज सुबह 1092 रुपये महंगी होकर चांदी 51232 रुपये प्रति किलो से बिक रही है। हालांकि बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,898 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट से बिका था।

सोने-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
सोने की कीमतों ने रचा इतिहास गुरुवार को सोने की कीमत में 196 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोने का भाव 49318 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 196 रुपये तेज होकर 49318 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 23 कैरेट सोने का दाम अब 49120 रुपये हो गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 45175 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 36989 रुपये पर हो गया है। जबकि चांदी की कीमत में 1092 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी की कीमत 51232 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.05% नीचे
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.05% नीचे 49,134 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 0.09% ऊपर 51,427 प्रति किलोग्राम पर थी। एमसीएक्स पर, सोने की कीमत पिछले सत्र में 0.7% बढ़ी थी जबकि चांदी 2.2% बढ़ी थी। पिछले सत्र में 1,817.71 डॉलर तक पहुंचने के बाद हाजिर सोना गिरकर 0.2% से 1,806 डॉलर पर आ गया।
पिछले महीने सोना हर बार बनाया नया रिकॉर्ड
22 जून को सोने का हाजिर भाव एक नए रिकॉर्ड के साथ 48300 पर पहुंचा तो इसके बाद कई रिकॉर्ड बने और टूटे। अगले ही दिन यह फिर अपने सर्वोच्च शिखर से फिसल कर 48120 पर आ गया। एक दिन बाद ही यह 48575 का एक नया रिकॉर्ड बनाया और अगले दिन फिर फिसल कर 48137 पर आ गया। इसके बाद 29 जून सोमवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48600 पर पहुंच कर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया, लेकिन अगले ही दिन सोना फिर फिसल गया। एक जुलाई को फिर सोना 48980 के नए शिखर पर पहुंचा और पिछले ट्रेंड के मुताबिक अगले दिन फिर फिसल गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications