नई दिल्ली। टाटा स्काई ने त्योहारी सीजन में अपने सेट टॉप बॉक्स की कीमत में कमी की घोषणा की है। पिछले दिनों टेलीकॉम रेग्यूलेटर ट्राई ने केबल टीवी और डीटीएच के निए नए नियमों की घोषणा की थी। इसके बाद से कंपनियां नए नए प्लान जारी कर रही हैं। कुछ कंपनियां अपने प्लान को आकर्षक बना रही हैं, तो कुछ कंपनियां अपने सेट टॉप बाक्स की कीमत घटा कर ग्राहकों को लुभा रही हैं। हालांकि ऐसे ऑफर आमतौर पर नए ग्राहकों के लिए ही फायदेमंद होते हैं। क्योंकि पुराने ग्राहक अगर नई कंपनी का सेट टॉप बाक्स लेते हैं, तो उनका पुरानी कंपनी का सेट टॉप बाक्स बेकार हो जाता है। ऐसे में उनका पुराना निवेश बेकार चला जाता है।

टाटा स्काई ने घटाए सेट टॉप बॉक्स के दाम
टाटा स्काई ने अपने सेट टॉप बॉक्स के दाम में 300 रुपये की कटौती की घोषणा की है। कंपनी का मानना है कि फेस्टिव सीजन के उसके इस कदम से नए ग्राहक जोड़ने में उसे मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार टाटा स्काई ने एसडी सेटअप बॉक्स के रेट को 300 रुपये घटा दिया है। अब यह सेट टॉप बाक्स 1,399 रुपये की बजाय 1,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेट अप बॉक्स में डीवीडी क्वॉलिटी पिक्चर और सीडी क्वॉलिटी की आवाज का अनुभव होगा। जानकारी के अनुसार नए रेट फेस्टिव सीजन तक ही मिलेंगे।
एचडी सेट टॉप बाक्स की भी कीमत कम हुई
टाटा स्काई ने अपने एचडी सेट अप बॉक्स की कीमत को पहले ही घटा दिया था। पहले यह सेट टॉप बाक्स 1,499 रुपये में मिलता था। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी की गई है और अब यह 1,299 रुपये में मिल रहा है। इस सेट अप बॉक्स में 1080आई वीडियो क्वालिटी, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो और डॉल्बी डिजिटल सराउंट साउंड जैसे फीचर्स हैं।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई का नया धमाका : सबसे सस्ते में दिखाएगा 200 चैनल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
