नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटिरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने देश में टीवी देखने के लिए चैनल चुनने का तरीका बदल दिया है। अब कंज्यूमर खुद तय कर रहे हैं कि उनको कौन सा चैनल देखना है, लेकिन इसमें उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गलत चैनल का चुनाव उनका बिल बढ़ा देता है। हालांकि ट्राई ने कहा है कि ग्राहकों को न्यूनतम 153 रुपये नेटवर्क कैपेसिटी फीस के रूप में देना होगा। लेकिन अब टाटा स्काई ने इसी न्यूनतम फीस यानी 153 रुपये में ग्राहकों को 200 चैनल दिखने का फैसला किया है।
ये है टाटा स्काई का नया प्लान
ट्राई ने कहा है कि हर ग्राहक को अगर वह केबल टीवी या डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) का आनंद लेना चाहता है, तो उसे कम से कम हर माह 153 रुपये चुकाना होगा। कई कंपनियां इस फीस के बदले कुछ चैनल फ्री में दिखा रही थीं, लेकिन अब टाटा स्काई ने इसी फीस में 200 चैनल दिखाने का फैसला किया है। टाटा स्काई अभी तक 153 रुपये की न्यूनतम फीस के बदले 150 चैनल दिखा रहा था, जिसे बढ़ाकर 200 किया गया है।

कौन से चैनल हैं इस टाटा स्काई के आफर में
टाटा स्काई के इस ऑफर में हालांकि कोई भी टीवी चैनल हाई डेफिनेशन (एचडी) चैनल नहीं होगा। वहीं इसमें 29 चैनल दूरदर्शन के होंगे। इसके अलावा 166 फ्री टू एयर चैनल भी दिखाए जाएंगे। इन सबके अलावा टाटा स्काई इस प्लान में अपने 5 सर्विस चैनल भी दिखा रहा है।
बढ़ रही है डीटीएच क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा
डीटीएच सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। लेकिन इसका फायदा अभी भी ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है। अलग अलग चैनल चुनने के चलते ग्राहक का हर माह का बिल तेजी से बढ़ जाता है। हालांकि ट्राई का दावा है कि उसके नए नियम से ग्राहकों का बिल घट रहा है। इसके चलते ट्राई एक बार फिर से पूरी योजना की समीक्षा करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई की ये सर्विस 1 साल तक मिलेगी फ्री, ऐसे उठाएं फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
