नई दिल्ली। रिलायंस जियो गीगाफाइबर की लांच की घोषणा के साथ ही डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) बाजार में घमासान शुरू हो गया है। हालांकि जियो गीगाफाइबर 5 सितंबर से लांच होगा, लेकिन दूसरी कंपनियों ने अभी से अपने प्लान में कई फायदे जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में टाटा स्काई ने अपने ब्रॉडबैंड के वार्षिक प्लान में फायदों को बढ़ा दिया है। हालांकि यह फायदा शहरों के हिसाब से मिलेगा। इन फायदों के तहत 1 साल तक टीवी फ्री देखने को मिल सकता है।

किस शहर में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने अपने अपने वार्षिक पेमेंट प्लान्स के तहत जोधपुर के ग्राहकों को 18 महीने के प्लान में 12 महीने का अतिरिक्त यूजेज फ्री का ऑफर दे रहा है। जोधपुर को छोड़कर अन्य शहरों में यह ऑफर 3 से 6 महीने तक का ही है। कंपनी की वेबसाइट में दी जानकारी के अनुसार बेंगलुरु, चेन्नई, पिम्परी चिंचवड़ साहित पुणे में ग्राहकों को 12 महीने के अनलिमिटेड या फिक्स्ड जीबी प्लान में 3 महीने का अतिरिक्त यूसेज फ्री में दिया जा रहा हे। वहीं टाटा स्काई हैदराबाद में ब्रॉडबैंड ग्राहकों को किसी भी वार्षिक अनलिमिटेड प्लान में 6 महीने का मुफ्त अतिरिक्त यूसेज का मौका दे रहा है। वहीं लखनऊ के ग्राहकों को टाटा स्काई 5 महीने का फ्री एक्स्ट्रा यूसेज उपलब्ध करा रहा है। लखनऊ में यह ऑफर 2जीबी के फिक्स्ड प्लान्स पर दिया जा रहा है।
डेटा रोलओवर का फायदा मिलेगा
टाटा स्काई के अनलिमिटेड प्लान के साथ एफयूपी की शर्त रहती है। टाटा स्काई अपने मासिक प्लान में रोलओवर की सुविधा दे रहा है। अगर ग्राहक का महीने में कोटा खत्म हो जाता है तो वह पिछले महीने के बचे डेटा का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि मंथली प्लान खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1एमबीपीएस रह जाएगी। लेकिन बचा हुआ डाटा हाई स्पीड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई लाया अनलिमिट डेटा प्लान, जियो गीगा को मिलेगी टक्कर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
