नई दिल्ली। देश में इंटरनेट की मांग बढ़ती जा रही है। इसको पूरा करने के लिए नई नई कंपनियां बाजार में आ रही हैं। इसी के तहत डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा देने वाली कंपनी टाटा स्काई ने भी कदम रख दिया है। टाटा स्कई ने घोषणा की है कि वह डीटीएच सर्विस के साथ ही 21 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने जा रही है। टाटा स्काई ग्राहकों को ब्रॉडबैंड के अनलिमिटिड डेटा प्लान ऑफर करेगी। टाटा स्काई ने अपने प्लान 1 से लेकर 3 माह तक के लिए जारी किए हैं। शुरुआत में कंपनी ने मुंबई, जयपुर, दिल्ली, नोएडा, सूरत जैसे शहरों में डेटा सर्विस उपलब्ध कराई है। कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही यह सेवाएं देश के दूसरे शहरों में उपलब्ध करा देगी।
ये हैं टाटा स्काई के बेसिक प्लान
टाटा स्काई अपने 590 रुपये वाले प्लान में 16 एमबीपीएस की स्पीड देगा। इस प्लान के तहत 1 महीने के लिए अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। टाटा स्काई के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि कंपनी फ्री में राउटर भी उपलब्ध करा रही है। लेकिन अगर किसी की जरूरत और ज्यादा स्पीड के साथ इंटरनेट की है, तो कंपनी ने कई और प्लान भी जारी किए हैं। इन प्लान में 100 एमबीपीएस तक की स्पीड में अनलिमिटेड डेटा पाया जा सकता है।
ये हैं टाटा स्काई का बड़े डेटा प्लान
टाटा स्काई ने बेसिक प्लान के अलावा ज्यादा स्पीड से डेटा चाहने वालों के लिए भी प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत 700 रुपये महीने में 25 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में भी ग्राहक अनलिमिटिड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर इससे भी ज्यादा स्पीड चाहते हों तो 800 रुपये महीने का प्लान लिया जा सकता है। इस प्लान के तहत लोगों को 50 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। अगर कोई इससे ज्यादा स्पीड का प्लान चाहता है तो टाटा स्काई ने वह भी जारी किया है। इस प्लान में लोग 1300 रुपये महीने में 100 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
रिलायंस गीगा फाइबर को मिलेगी चुनौती
रिलायंस जियो मोबाइल डेटा देने के बाद अब घरों में सीधे ब्रॉडबैंक सेवा देने जा रही है। कंपनी ने इस सेवा को जियो गीगा फाइबर नाम दिया है। इसी को चुनौती देने के लिए टाटा स्काई ने भी सीधे घरों में इंटरनेट सेवा पहुंचाने शुरू कर दिया है। टाटा स्काई ने इसके लिए 590 रुपये के शुरुआती ऑफर के साथ सेवा शुरू की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
