नई दिल्ली। असेसमेंट ईयर 2018-19 में करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या 20 पर्सेंट बढ़कर 97,689 पर पहुंच गई है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी कर इनकम टैक्स रिटर्न आंकड़ों (आईटीआर) से यह जानकारी मिली है। असेसमेंट ईयर 2017-18 में 1 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्सेबल इनकम वाले टैक्सपेयर्स की संख्या 81,344 रही है।

सीबीडीटी ने जारी किए आंकड़े
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2018-19 तक प्राप्त आंकड़े और अससेमेंट इयर 2018-19 (वित्त वर्ष 2017-18) के नियमित समय पर जारी आमदनी के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों में कंपनियों, फर्मों, हिंदू अविभाजित परिवार और व्यक्तिगत लोगों की आय वितरण सूचना दी गई है। इसमें बताया गया है कि यदि सभी टैक्सपेयर्स को इसमें शामिल किया जाए, तो 1 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना टैक्स योग्य आय वाले लोगों की संख्या 1.67 लाख है। यह असेसमेंट इयर 2017-18 की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
ये हैं आंकड़े
आंकड़ों के अनुसार 15 अगस्त, 2019 तक कुल 5.87 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए गए। 5.52 करोड़ से अधिक व्यक्तिगत लोगों, 11.13 लाख हिंदू अविभाजित परिवारों, 12.69 लाख फर्मों और 8.41 लाख कंपनियों ने रिटर्न दाखिल किया है।
मंदी के बीच आंकड़े आश्चर्यजनक
अगर देश में वास्तविक रूप से मंदी का दौर चल रहा है तो यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। क्योंकि मंदी के दौरान लोग की खरीद की क्षमता घट जाती है, ऐसे में कारोबार कम होता है। जब कारोबार कम होता है तो लोगों की नौकरियां जाती हैं। यानी अगर देश में अगर मंदी का दौर है तो कारोबारी की आय भी घटेगी और नौकरियों वालों की भी। इसलिए यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : ये है एलआईसी की सबसे सस्ती पॉलिसी, जानें फायदे
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
