व्हाट्सएप के जरिये भी अब आप म्यूचुअल फंड में काफी आसानी से निवेश कर सकते है। कई म्यूचुअल फंड हाउस के अलावा कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) ने हाल में व्हाट्सएप के जरिए निवेश की सुविधा शुरू की
नई दिल्ली: व्हाट्सएप के जरिये भी अब आप म्यूचुअल फंड में काफी आसानी से निवेश कर सकते है। कई म्यूचुअल फंड हाउस के अलावा कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस) ने हाल में व्हाट्सएप के जरिए निवेश की सुविधा शुरू की है। बता दें कि कैम्स 16 फंड हाउस के लिए रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी है। इस तरह अब आप मैसेजिंग ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड में कई तरह के फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। जानकारी दें कि देश में व्हाट्एप के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। पेमेंट सर्विस जल्द शुरू करेगा वाट्सऐप, जानें कैसे होगा आपको फायदा ये भी पढ़ें
हाल में आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड और मोतीलाल ओसवाल ने व्हाट्सएप से निवेश की सुविधा शुरू की है। मोतीलाल ओसवाल के मुकाबले आदित्य बिड़ला ने इस सुविधा के साथ कई तरह के विकल्प दिए हैं। कैम्स ने भी हाल में व्हाट्सएप बेस्ड बॉट 'कैमसर्व' लॉन्च किया है। इसकी मदद से लोग उन सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) में फानेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
जानें क्या है पेशकश?
- आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड की व्हाट्सएप सुविधा से आप एकमुश्त या सिप के जरिए निवेश कर सकते हैं। यूनिटों को भुना सकते हैं। इसके साथ ही आप अपना अकाउंट स्टेटमेंट, कैपिटल गेंस स्टेटमेंट पाने के साथ अपनी स्कीम की एनएवी देख सकते हैं। वहीं निवेशकों को अपना केवाईसी भी पूरा करने की सुविधा मिलती है।
- मोतीलाल मोसवाल म्यूचुअल फंड की व्हाट्सएप सेवा अपने मौजूदा निवेशकों को सिप या एकमुश्त निवेश करने की सुविधा देती है। निवेशक इक्विटी स्कीम के साथ इंडेक्स फंड एनएफओ और हाइब्रिड स्कीमें खरीद सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल आपको व्हाट्सएप के जरिए डेट फंड खरीदने की सुविधा नहीं देता है। वहीं अगर आप पहली बार निवेश कर रहे हैं तो यह सुविधा आपसे पहले एएमसी की वेबसाइट पर अकाउंट खोलने के लिए कहता है।
- जबकि कैमसर्व स्कीम खरीदने, उन्हें भुनाने, सिप शुरू करने, अकाउंट स्टेटमेंट पाने और अपने ट्रांजेक्शन का स्टेटस चेक करने की सुविधा देती है। आप एएमसी के उन मौजूदा या नए फोलियो में अतिरिक्त खरीद कर सकते हैं जिनमें आप निवेशक हैं। व्हाट्एप बॉट आपको नया फोलियो क्रिएट करने की अनुमति नहीं देता है। यह सुविधा आपको अपने बैंक का ब्योरा, नॉमिनी, ज्वाइंट होल्डर या कोई अन्य निजी ब्योरा भी बदलने की सुविधा देता है।
इस तरह करें इस्तेमाल?
- कैमसर्व का इस्तेमाल करने के लिए यह नंबर-‘6384863848'कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करें। व्हाट्सएप विंडो खोलें और 'Hi' टाइप करें।
- व्हाटसएप की मदद से आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड की निवेश सुविधा इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन पर '88288 00033' सेव कर लें। निवेश की शुरुआत करने के लिए 'Hi' टाइप करके भेजें।
- इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
- इसके अलाावा आप 9579810022 पर मिस कॉल या 8451000355 पर एसएमएस के जरिए Yes' भेजकर भी प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं।
- मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड व्हाट्सएप इंवेस्टमेंट फैसिलिटी का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में 9372205812 सेव करना होगा।
- व्हाट्सएप विंडो खोलें और इस नंबर पर 'Hi' लिखकर भेज दें।
- फाइनेंशियल मार्केटप्लेस विशफिन भी व्हाट्सएप के जरिए सिप शुरू करने की सुविधा देती है। आप विशफिन की वेबसाइट पर म्यूचुअल फंड सेक्शन पर जाकर अपना मोबाइल नंबर डाल निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म सिप शुरू करने के लिए चुनिंदा फंडों का विकल्प देता है।
इस्तेमाल करने के पहले इन बातों पर ध्यान दें
- इस बात की भी जानकारी दें कि जिन 16 फंड हाउस को कैम्स सेवाएं देता है, उनमें निवेश के लिए कैमसर्व काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अगर आप मोतीलाल ओसवाल या आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड की ही स्कीमों में पैसा लगाना चाहते हैं तो आप उनकी व्हाट्सएप आधारित सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हालांकि, केवल इस सुविधा के कारण ही आपको म्यूचुअल फंडों में निवेश नहीं करना चाहिए। आपको अपने लक्ष्यों, निवेश की अवधि और जोखिम प्रोफाइल को देखकर म्यूचुअल फंडों में पैसा लगाना चाहिए। इस बात पर भी गौर करने की जरूरते हैं कि निवेश से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। इसके बाद भी अगर आपको समझने में थोड़ी भी परेशानी होती है तो एडवाइजर की सलाह अवश्य लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
