जल्द ही भारत में वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकती है। वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विसेज (वॉट्सऐप पे) के भारत में लॉन्च होने का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है।
नई दिल्ली: जल्द ही भारत में वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकती है। वॉट्सऐप पेमेंट्स सर्विसेज (वॉट्सऐप पे) के भारत में लॉन्च होने का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि अब फेसबुक इंक ने इस लॉन्चिंग की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने संबंधित डाटा प्रैक्टिसेज के ऑडिट को खत्म कर लिया है। वॉट्सऐप पेमेंट्स भारत में 2018 की शुरुआत से बीटा मोड में है और लाखों बीटा यूजर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अभी इसका भारत के सभी वॉट्सऐप यूजर्स तक पहुंचना बाकी है।

अमेजन पे और पेटीएम देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजिटल पेमेंट्स सर्विस
इसकी लॉन्चिंग में सरकार के प्रावधानों के चलते देरी हो रही है। वॉट्सऐप को एक थर्ड पार्टी ऑडिटर को यह साबित करना है कि पेमेंट सर्विस में शामिल सभी डाटा केवल भारत के अंदर मौजूद सर्वर्स पर ही स्टोर किया जाएगा। वॉट्सऐप अपनी रिपोर्ट भारत के बैंकिंग रेगुलेटर आरबीआई को सौंपने जा रही है। पेमेंट सिस्टम लाकर वॉट्सऐप एक ऐसे क्राउडेड व कॉम्पिटीटिव फील्ड की ओर बढ़ रही है, जहां लोकल स्टार्टअप्स और ग्लोबल कंपनियां पहले से मौजूद हैं। अमेजन पे और पेटीएम देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजिटल पेमेंट्स सर्विस हैं। ये पहले ही आरबीआई के डाटा लोकलाइजेशन निर्देशों को पूरा कर चुके हैं।
वॉट्सऐप के भारत में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर होने का अनुमान
इन्वेस्टमेंट बैंक क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट के 5 गुना बढ़ोत्तरी के साथ 2023 तक 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। फॉरेस्टर रिसर्च में डिजिटल पेमेंट्स ट्रैक करने वाले एनालिस्ट अरनव गुप्ता के मुताबिक, वॉट्सऐप के भारत में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर होने का अनुमान है। ऐसे में यह कॉम्पिटीटर्स से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर सकती है।
ऑडिट पूरा होने या न होने पर वॉट्सऐप ने कमेंट करने से इनकार कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता कार्ल वूग ने एक ईमेल में कहा कि वॉट्सऐप भारत में सभी यूजर्स को यूपीआई स्टैंडर्ड पर बेस्ड पेमेंट सिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। हम और ज्यादा डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करने के लक्ष्य की दिशा में अपने लोकल पार्टनर के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications