नई दिल्ली। सोना और चांदी के रेट में लगातार बढ़त का दौर जारी है। जानकारों का मानना है कि जब तक अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चलता रहेगा सोना और चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। जहां तक बीते हफ्ते के बात है तो सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। वहीं चांदी के रेट में 100 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। बीते हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को सोना जहां 35,770 रुपये प्रति दस ग्राम था, वहीं यह शनिवार को बढ़कर 36,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी प्रकार सोमवार को चांदी का भाव जहां 42,000 रुपये प्रति किलो था, यह बढ़कर 42,100 रुपये प्रति किलो हो गया।
सोना और चांदी हो सकता है और महंगा
जानकारों की राय है कि अमेरिका ने बीते दिनों चीन पर और सख्ती करने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह चीन से आयात होने वाली 300 अरब डॉलर की वस्तुओं पर 10 फीसदी का टैरिफ 1 सितंबर से लागू कर देंगे। इसके बाद सोना और चांदी की मांग में तेजी आ सकती है, जिससे इनके दाम में बढ़ाेत्तरी हो सकती है।

कितना बढ़ा दाम
बीते हफ्ते जहां सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 400 रुपये महंगा हुआ तो वहीं सोना बिठूर प्रति 10 ग्राम 450 रूपये महंगा हुआ। इसके अलावा चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम जहां 100 रुपये महंगी हुई, वहीं चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 179 रुपये महंगी हुई। इसी प्रकार चांदी सिक्का लिवाल प्रति सैकड़ा 1000 रुपये महंगा हुआ। हालांकि सोने की गिन्नी (प्रति 8 ग्राम) के दाम में कोई परिवर्तन नहीं आया।
शनिवार के सोना और चांदी के रेट
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 36,170 रुपये
- सोना बिठूर प्रति 10 ग्राम : 36,000 रुपये
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 42,100 रुपये
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,365 रुपये
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपये
सोमवार के सोना और चांदी के रेट
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,770 रुपये
- सोना बिठूर प्रति 10 ग्राम : 35,550 रुपये
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 42,000 रुपये
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,186 रुपये
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 84,000 रुपये
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपये
यह भी पढ़ें : महिलाएं ऐसे खरीदें Gold, नहीं होगा कभी चोरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
