मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु यानी सोने के दाम में आई तेजी से घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरट शुद्धता के सोने का भाव 40,000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी सहित) से ऊपर चला गया और चांदी में भी जबरदस्त तेजी रही। सोने और चांदी में पिछले कुछ महीनों से लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। इसके चलते घरेलू बाजार में सोने की बिक्री 65 फीसदी घट गई है, जबकि इसकी रिसाइक्लिंग 70 फीसदी बढ़ गई है।
गोल्ड कारोबारियों ने क्या कहा
आभूषण कारोबारियों ने बताया कि सोने का भाव ऊंचा होने के कारण लोग सोना खरीदने के बजाए अपने घरों में रखे सोने की रिसाइक्लिंग कर रहे हैं। ऑल इंडियन जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के चेयरमैन बछराज बामलवा ने बताया कि भाव बढ़ने के कारण लोग सोने की नई खरीद के बजाए पहले से रखे सोने की रिसाइक्लिंग करने का विकल्प अपना सकते हैं।

कहां तक जा सकता है गोल्ड का रेट
ज्वेलर्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट राकेश शेट्टी ने बताया कि सोने की रिसाइक्लिंग में 70 फीसदी का इजाफा हुआ इै जबकि बिक्री 65 फीसदी घट गई है। शेट्टी ने बताया कि मौजूदा भाव ज्यादा होने के कारण लोग पहले से रखे सोने पर मेकिंग चार्ज देकर उससे अपने पसंद के गहने बनवाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली तक सोने का भाव 41,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।
जानिए गोल्ड के भाव
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर सोने का भाव सोमवार को 39,340 रुपये प्रति दस ग्राम तक उछला। हालांकि बाद में 216 रुपये की तेजी के साथ 38,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 429 रुपये की तेजी के साथ 45,031 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ था जबकि इससे पहले चांदी एमसीएक्स पर 45,376 रुपये प्रति किलो तक उछली।
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्युचुअल फंड ने दिया रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न, जमकर हुआ फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
