नई दिल्ली। अपनी गरीबी से परेशान एक किसान देश छोड़ कर दुबई गया, लेकिन वहां भी उसका भला नहीं हआ। वीसा की अवधि खत्म होने के बाद उसे वापस आना पड़ा। लेकिन उसने दुबई छोड़ने से पहले एक लॉटरी का टिकट खरीदा और उसका छप्पर फाड़ कर इनाम निकला। इस लॉटरी के टिकट पर उसका 28.5 करोड़ रुपये का इनाम निकला। हालांकि जब इस किसान ने लॉटरी का टिकट खरीदा तो उसके पास पैसे नहीं थे, लेकिन उसने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर यह टिकट खरीदा और इनाम जीता।
दुबई में ड्राइवरी करता था यह किसान
मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार तेलंगाना राज्य के निजामाबाद गांव के निवासी किसान विलास रिक्काला प्रदेश में सूखे से परेशान होकर 2014 में दुबई चले गए थे। रिक्काला दुबई में कुली से लेकर ड्राइवरी तक का काम किया। उनका हाल ही में वीजा का समय खत्म हो गया तो उन्हें अपने गांव लौटना पड़ा। लेकिन रक्काला ने अपनी गरीबी के बाद भी एक बड़ा दावं खेला और यूएई बिग टिकट ड्रॉ की मासिक लॉटरी का टिकट खरीद लिया। लेकिन इस बीच उनको भारत आना पड़ा, लेकिन अचानक दुबई से दोस्तों ने रिक्काला को फोन कर बताया कि उसने 28.5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली है।

लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए पैसे तक नहीं थे
रिक्काला के अनुसार दुबई छोड़ने से पहले उसने कुछ दोस्तों से उधार पैसे लिए और यूएई के बिग टिकट ड्रॉ का 20 हजार रुपये का लॉटरी का टिकट खरीद लिया। रक्काला को उम्मीद थी कि किस्मत उस पर मेहरबान होगी और वैसा ही हुआ भी। अचानक उसे शनिवार को दोस्तों के फोन से पता चला कि उसने लॉटरी जीत ली है। पहले तो रिक्काला को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन बाद में उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को यह खबर सुनाई। रिक्काला के अनुसार अब वह अपनी बेटियों की पढ़ाई आसानी से करा सकेंगे।
भारतीय खूब खरीदते हैं बिग टिकट लॉटरी का टिकट
दुबई के अबूधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर महीने इस लॉटरी का आयोजन होता है। इस लॉटरी को जीतने वाले को 1.5 करोड़ दिरहम यानी करीब 28.45 करोड़ रुपये की रकम दी जाती है। यह लॉटरी भारतीयों में काफी लोकप्रिय है। जुलाई महीने में यह लॉटरी विलास रिक्काला की निकली है। रिक्काला के अनुसार वह जल्द ही लॉटरी का पैसा लेने दुबई जाएंगे।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
