नई दिल्ली। इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के जरिए सरकार भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके लिए सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी की जाएगी। सूत्रों ने बताया, "हम आईपीओ के लिए आईआरएफसी को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी करने जा रहे हैं, जिसके जरिए 10 फीसदी की बिक्री करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।"

मर्चेंट बैंकर तय करने के बाद सेबी के पास जाएगी कंपनी
भारतीय रेल की वित्तीय शाखा आईआरएफसी रेलवे के विस्तार व परिचालन के लिए पूंजी बाजार से वित्तीय संसाधन व अन्य ऋण जुटाती है। सूत्रों ने बताया, "आईआरएफसी मर्चेट बैंकर की नियुक्ति के बाद मसौदा विवरण पत्रिका के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से संपर्क करेगी।"
राइट्स के आईपीओ को मिल चुकी है कामयाबी
निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) आईपीओ के लिए रेलवे की सहयोगी कंपनी को सूचीबद्ध करने को लेकर आशावान है क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम होने के कारण सुरक्षित निवेश को लेकर निवेशकों की इसमें दिलचस्पी देखी गई है। रेलवे की एक और शाखा राइट्स को भी पिछले महीने अपनी आईपीओ में कामयाबी मिली है, जब इसके ग्राहकों में 67 गुना इजाफा हुआ। डीआईपीएएम ने वित्तवर्ष के पहले आईपीओ के जरिए रेल विकास निगम से 466 करोड़ रुपये की रकम जुटाई। चालू वित्तवर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये विनिवेश का लक्ष्य हासिल करने के मद्देनजर इस साल आईपीओ के लिए 10 पीएसयू कतार में हैं।
आईपीओ में निवेश कर मिलता है कमाई का मौका
कंपनियां जब आईपीओ लाती हैं तो निवेशकों के पास इसमें कमाई का मौका रहता है। लेकिन आईपीओ में निवेश के लिए लोगों के पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। कंपनी निवेशकों को डीमैट में शेयर एलाट करती है, जिसे निवेशक चाहे तो पहले ही दिन बेच दे, या कितने भी समय तक रख सकता है।
यह भी पढ़ें : एस्ट्रल पॉली टेक्निक : 1 लाख को बना दिया 1.3 करोड़, अभी भी मौका
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
