नई दिल्ली। जब पास में पैसा होता है तो उसका निवेश कहां किया जाए यह चुनाव कठिन होता है। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ज्यादातर लोग अपना पैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं में लगा देते हैं। लेकिन कुछ लोग अपने निवेश पर थोड़ा रिस्क लेते हैं और अपना पैसा शेयर बाजार में लगाते हैं। इन लोगों को ही वाकई में सही रिटर्न मिलता है। ऐसा ही एक निवेश है एस्ट्रल पोली टेक्निक का शेयर। इस शेयर में अगर किसी ने 10 साल पहले केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.3 करोड़ रुपये के आसपास है। वहीं बैंक और पोस्ट ऑफिस में अगर यह पैसा जमा किया जाता और उस पर 10 फीसदी भी ब्याज मिलता तो यह पैसा आज केवल 2.7 लाख रुपये के आसपास ही होता।

ऐसे बढ़ा निवेश किया गया पैसा
एस्ट्रल पोली टेक्निक का शेयर 2009 में 10 रुपये का था। उस वक्त अगर किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो उसे इस कंपनी के 10 हजार शेयर मिले होंगे। आज इस कंपनी का शेयर 1300 रुपये से थोड़ा कम पर चल रहा है। इस प्रकार 1 लाख रुपये का निवेश 10 साल में बढ़कर 1.3 करोड़ रुपये के लगभग हो गया है। अगर इस रिटर्न को प्रतिशत में देखा जाए तो यह करीब 12,800 फीसदी होता है। यह शेयर मिडकैप कैटेगरी में आता है। इस शेयर ने पिछले 1 साल में ही करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस शेयर ने इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी से भी अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में सेंसेक्स करीब 7.5 फीसदी ही बढ़ा है।
प्लास्टिक प्लंबिंग कंपनियां का अच्छा रिटर्न
शेयर बाजार में प्लास्टिक प्लंबिंग के कारोबार से जुड़ी कई कंपनियां लिस्टेड हैं। इन कंपनियों ने भी अच्छा रिटर्न दिया है। इस कैटेगरी की अन्य कंपनियों में शामिल सुप्रीम इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 साल में 1730 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 सााल में 1106 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस कैटैगरी की एक और कंपनी नीलकमल ने भी पिछले 10 साल में 1481 फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें : इनफोसिस : हर 10,000 रु के निवेश को बना दिया 2.5 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Bloodbath: शेयर मार्केट में आज 'रेड' फ्राइडे, Nifty और Sensex धड़ाम!

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में धमाका! Sensex 800 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 22,800 के पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में 4 कारणों से जोरदार तेजी, एक्सपर्ट्स से समझिए आगे क्या होगा?

Asian Stock Market: एशियाई बाजार में भूचाल! जापान से कोरिया तक गिरावट, क्या भारत में भी होगा गिरावट का दिन?

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Silver Price Today: 21 मार्च को चांदी की कीमतों में क्या बदलाव हुआ? जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications