नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश अपने बजट में इस बार होम लोन की लेने वालों को फायदा बढ़ा दिया है। अभी तक होम लोन लेने वालों को इसके ब्याज पर साल में 2 लाख रुपये तक की छूट मिल रही थी। लेकिन चालू वित्तीय वर्ष से अब यह छूट बढ़कर 3.5 लाख रुपये की हो जाएगी। ऐसे में मन यह सवाल आता है कि एक साल में इस छूट का फायदा लेने के लिए कितना रुपये होम लोन के रूप में लेना होगा। हालांकि यहां पर ध्यान रखने की बात है कि यह छूट उन्हींं को मिलेगी जिनके फ्लैट की कीमत 45 लाख रुपये तक की होगी।

बैंक कितना तक देते हैं लोन
आमतौर पर मकान या फ्लैट की कीमत का 80 से 90 फीसदी तक फाइनेंस कर देते हैं। यानी अगर किसी ने 45 लाख रुपये तक मकान या फ्लैट खरीदा है तो उसे आसानी से 40 या 41 रुपये का आवास ऋण मिल सकता है। लेकिन बैंक 90 फीसदी तक आवास ऋण देने के पहले लेने वाले की आर्थिक स्थिति की पूरी जानकारी लेते हैं।
अब जानें कितने के आवास ऋण पर मिल सकती है अधिकतम छूट
चालू वित्तीय वर्ष से होम लोन लेने वालों को अपने आवास ऋण के ब्याज पर 3.5 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। अभी तक यह छूट 2 लाख रुपये की थी। ऐसे में अगर 41 लाख रुपये का आवास ऋण लिया जाए यह छूट का पूरा-पूरा फायदा उठाया जा सकता है।
ये है होम लोन के ब्याज की छूट के फायदे का गणित
-41 लाख रुपये का होम लोन
-15 साल के लिए लिया जाए
-ब्याज दर है इस वक्त 8.55 फीसदी (एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर)
-हर महीने आएगी किस्त 40495 रुपये
-पहले साल देना होगा ब्याज के रूप में 348000 रुपये
यह भी पढ़ें : LIC हाउसिंग फाइनेंस देगा ऐसा Home Loan, घट जाएगी आपकी EMI
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications