नई दिल्ली। एलआईसी (LIC) की सहयोगी कंपनी एलआईसी हाउसिंग फायनेंस (LIC Housing Finance) ने होम लोन (home loan) की नई योजना पेश की है। इसके तहत लोगों को 75 साल की उम्र तक होम लोन (home loan) पटाने का विकल्प मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों पर किस्ता का बोझ कम होगा। क्योंकि होम लोन (home loan) जितना ज्यादा समय के लिए लिया जाता है उसकी किस्त उतनी ही कम हो जाती है। इसका दूसरा फायदा यह होगा कि लोग अब अपनी पसंद का थोड़ा बड़ा घर भी ले सकेंगे, क्योंकि होम लोन लम्बे समय के लिए मिलने के कारण वह ज्यादा लोन भी ले सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति आज 15 साल के लिए 20 लाख रुपये का होम लोन लेता है तो उसकी किस्त 19,871 रुपये आएगी। यहां पर माना जा रहा है कि ब्याज दर 8.65 फीसदी है। लेकिन अगर यही होम लोन 45 साल के लिए लिया जाए तो किस्त केवल 14,721 रुपये रह जाएगी। आमतौर पर माना जाता है कि लोग 30 साल की उम्र में होम लोन लेते हैं। ऐसे में अगर कोई 30 साल की उम्र में होम लोन लेता है और 45 साल तक इस होम लोग की किस्त देता तो उसका होम लोन 75 साल की उम्र में पूरा हो जाएगा। आइए जानते हैं उम्र और किस्त का लोग कैसे पूरा फायदा उठा सकते हैं।

एक नजर में जानकारी
-एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HF) ने 75 साल तक की उम्र तक हाउसिंग लोन (Housing loan) चुकाने की सुविधा दी।
-इस योजना के लिए इंडिया मॉर्टगेज गारंटी कॉर्पोरेशन (IMGC) से करार किया।
-इस योजना के लिए लोन गारंटी आईएमजीसी उपलब्ध कराएगी।
-आईएमजीसी (IMGC) बकाए लोन की 20 फीसदी रकम की गारंटी लेगी।
गिरवी रखने के बदले मिलेगा होम लोन
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HF) इस योजना के तहत आईएमजीसी (IMGC) ग्राहकों को होम लोन लेने के पहले कुछ गिरवी की शर्त रखेगा। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को भी लोन मिल सकेगा जिनकी जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री (Credit history) अच्छी नहीं है। इसके अलावा इस योजना के तहत उन लोगों को भी होम लोन मिल सकेगा जिनका वर्क प्रोफाइल अच्छा नहीं है और अभी तक वह होम लोन वंचित थे।
आईएमजीसी (IMGC) की राय
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LICHFL) के साथ अपनी साझेदारी पर आईएमजीसी (IMGC) के सीईओ (CEO) महेश मिश्रा का कहना है कि इस योजना से ऐसे तबके को भी फायदा होगा जो अभी तक होम लोन नहीं ले पा रहा था। उनके अनुसार आईएमजीसी (IMGC) और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LICHFL) ने मिलकर इस योजना को बहुत ही बारीकी से तैयार किया है। इस कारण इससे होम लोन लेने वाले नए लोगों का बाजार तेजी से खड़ा हो जाएगा।
जानें 20 लाख रुपये के होम लोन पर 15 साल में कितनी आती है किस्त
15 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन की किस्त
-लोन अमाउंट (Loan Amount) 20 लाख रुपये
-ब्याज दर (Interest Rate) 8.65 फीसदी
-समय (Tenure) 15 साल
-मासिक किस्त (EMI) 19,871 रुपये
-इस 20 लाख रुपये के होम लोन के लिए ब्याज के साथ वापस करना होगा (Principal + Interest) 35,76,787 रुपये।
जानें 20 लाख रुपये के होम लोन पर 30 साल में कितनी आती है किस्त
30 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन की किस्त
-लोन अमाउंट (Loan Amount) 20 लाख रुपये
-ब्याज दर (Interest Rate) 8.65 फीसदी
-समय (Tenure) 30 साल
-मासिक किस्त (EMI) 15,591 रुपये
-इस 20 लाख रुपये के होम लोन के लिए ब्याज के साथ वापस करना होगा (Principal + Interest) 56,12,898 रुपये।
जानें 20 लाख रुपये के होम लोन पर 45 साल में कितनी आती है किस्त
45 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन की किस्त
-लोन अमाउंट (Loan Amount) 20 लाख रुपये
-ब्याज दर (Interest Rate) 8.65 फीसदी
-समय (Tenure) 45 साल
-मासिक किस्त (EMI) 14,721 रुपये
-इस 20 लाख रुपये के होम लोन के लिए ब्याज के साथ वापस करना होगा (Principal + Interest) 79,49,402 रुपये।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications