नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार (share market) या म्युचुअल फंड (mutual fund) में निवेश से बचते हैं और ज्यादा ब्याज चाहते हैं, तो आपके लिए मौका आ गया है। वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस लिमिटेड (Indiabulls Consumer Finance) के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी (NCD) लेकर आ गई है। इसमें निवेश करने वालों को 10 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस एनसीडी (NCD) में 21 जून 2019 तक निवेश किया जा सकता है। इस एनसीडी (NCD) को BWR ने AA+ रेटिंग दी है, जबकि CARE ने AA/स्टेबल रेटिंग दी है।

अधिकतम ब्याज का विकल्प
इंडियाबुल्स कंज्यूमर फाइनेंस लिमिटेड (Indiabulls Consumer Finance) के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी (NCD) में निवेश में जहां 5 साल तक के लिए पैसा लगाया जा सकता है। यहां पर 5 साल की जमा वालों को 10.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। अगर आप 5 साल के लिए पैसा जमा नहीं करना चाहते हैं, तो 400 दिन से लेकर 2 साल, 3 साल के विकल्प में भी पैसा लगा सकते हैं। जहां तक ब्याज लेने की बात है तो आपके पास मासिक और वार्षिक ब्याज लेने का विकल्प है।
क्या होती है एनसीड (what is NCD)
नियमित आमदनी चाहने वाले लोगों के लिए नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी (NCD) बेहतर विकल्प है। एनसीडी (NCD) कंपनियां जारी करती हैं और लोगों से पैसे जुटाती हैं, जिसका इस्तेमाल यह कंपनियां अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इन पर तय ब्याज दर के हिसाब से भुगतान किया जाता है।
इंडियाबुल्स ने कई प्लान पेश किए
इंडियाबुल्स ने अपनी एनसीडी (NCD) के लिए 9 जारी किए हैं। ये प्लान 400 दिन, 24 महीने, 36 महीने से 60 महीने तक के है। इसमें सालाना ब्याज 10 फीसदी से लेकर 10.6 फीसदी तक तय किया गया है।।
निवेश की सीमा
इन एनसीडी (NCD) में न्यूनतम 10 बांड के लिए आवेदन करना होगा। हर बांड की फेस वैल्यू 1000 रुपये है यानी न्यूनतम 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा। हालांकि अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है। इस एनसीडी (NCD) को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्ट कराया जाएगा।
यह भी पढ़े : Modi Government : इन 1 लाख लोगों के अकाउंट में डाले 2-2 लाख रुपये
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications