नयी दिल्ली। साल 2019 निवेशकों के लिए बेहतर साल रहा। शेयर बाजार, सोना या चांदी निवेशकों ने सभी ने इस साल में बेहतर रिटर्न कमाया। निवेशकों की संपत्ति में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कई सारे ऐसे मौके आये जब बाजार तेजी से ऊपर चढ़ा या उतनी से ही तेजी से नीचे भी गिरा। मगर साल का अंत होने पर सोने-चांदी के अलावा शेयर बाजार में अच्छी बढ़ोतरी देखी गयी। इन तीनों में से शेयर बाजार की ही बात करें तो 2019 में स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सेंसेक्स ने काफी जबरदस्त बढ़त हासिल की, जिससे इक्विटी बाजार के निवेशकों के लिए 2019 काफी धमाकेदार रहा। हालांकि कुछ चीजों ने बाजार को प्रभावित भी किया, जिनमें अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध, घरेलू अर्थव्यवस्था में सुस्ती और मध्य पूर्व में तनाव शामिल रहे। मगर बावजूद इसके घरेलू निवेशकों के अलावा विदेशी निवेशकों ने भी भारतीय शेयर बाजार में जमकर निवेश किया।
14 फीसदी से अधिक चढ़ा सेंसेक्स
2019 में सेंसेक्स 14 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा। एक साल पहले सेंसेक्स 36,069 पर था, जबकि कल यानी 31 दिसंबर को यह 41,254 पर बंद हुआ। यानी एक साल में सेंसेक्स में 5,185 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस लिहाज से सेंसेक्स में 2019 में 14.37 फीसदी की जोरदार उछाल दर्ज की गयी। 2019 में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो इनकी कुल बाजार पूँजी 11,05,363.35 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,55,53,829.04 करोड़ रुपये की हो गयी। वहीं अगर 2019 के मुकाबले 2018 पर नजर डालें तो उस साल सेंसेक्स 2,011 अंक या 5.9 फीसदी ही ऊपर गया था। 2018 में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूँजी में 7,25,401.31 का बाउंस देखा गया था।
सोना भी खूब चमका
साल 2019 में सोना भी खूब चमका। बल्कि निवेश के लिहाज से गोल्ड को सबसे बेहतर एसेट माना गया। एक साल की भीतर 22 कैरेट सोने के दाम 30,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से 38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गये। यानी 22 कैरेट सोने की कीमतों में 7,220 या 23 फीसदी से भी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम देखें तो यह 32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से 39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गये। 2019 में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 7,590 रुपये या 23.4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली। वैसे आपको बता दें कि गोल्ड के जानकारों के मुताबिक 2020 में सोना 45,000 रुपये का आंकड़ा छू सकता है। 2019 के गोल्ड के प्रदर्शन को देखते हुए यह संभव लगता है।
चांदी की कीमतों में भी जोरदार बढ़त
पिछले साल चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। चांदी की कीमत 39,250 रुपये प्रति किलो से बढ़ कर 49,350 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गयी। यानी एक साल में चांदी की कीमतों में प्रति किलो 10,100 रुपये या 25.7% की बढ़ोतरी हुई। 2020 में चांदी की कीमतों के 58,000 रुपये से 60,000 रुपये प्रति किलो तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया है। 2019 में जोरदार प्रदर्शन के बाद 2020 में सोना, चांदी और शेयर बाजार किस दिशा में आगे बढ़ते हैं, ये देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें - अर्थव्यवस्था को झटका : नवंबर में 1.5 फीसदी लुढ़का कोर इंडस्ट्रीज उत्पादन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
