मोदी सरकार ने फैसला किया है कि एसबीआई मार्च 2019 के बाद ईपीएफओ का फंड मैनेजर नहीं रहेगा। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई अब आपके प्रॉविडेंट फंड पीएफ के पैसे का प्रबंधन नहीं
मोदी सरकार ने फैसला किया है कि एसबीआई मार्च 2019 के बाद ईपीएफओ का फंड मैनेजर नहीं रहेगा। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई अब आपके प्रॉविडेंट फंड पीएफ के पैसे का प्रबंधन नहीं कर पाएगा। रिजर्व बैंक के नए मानक के तहत कोई भी बैंक अब असेट मैनेजमेंट कंपनी के तौर पर काम नहीं करेगा।
मौजूदा समय में एसबीआई, आईसीआईसीआई सेक्युरिटीज प्राइमरी डीलरशिप, रिलायंस कैपिटल, एचएसबीसी एएमसी और यूटीआई एएमसी ईपीएफओ के फंड मैनेजर हैं।
एसबीआई फंड मैनेजर के तौर पर काम नहीं कर सकता
ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक के बाद लेबर मिनिस्टर संतोष गंगवार ने पत्रकारों को बताया हैं कि एसबीआई ईपीएफओ के फंड मैनेजर के तौर पर काम नहीं कर सकता है। हमने एसबीआई म्युचुअल फंड को फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त नहीं किया था क्योंकि कंपनी ने इसके लिए आवेदन नहीं किया था।
आयकर विभाग जल्द देगा पहले से भरा हुआ रिटर्न फार्म ये भी पढ़ें।
फंड मैनेजर्स को मार्च तक का समय
इतना ही नहीं गंगवार को यह भी कहना हैं कि हमने पांचों फंड मैनेजर्स को मार्च तक का समय दिया है। जिसके बाद यह तय किया जायेगा कि किसको फंड मैनेजर नियुक्त कर सकते है। हमने पहले एसबीआई को फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया था लेकिन उसका काम बैंकिंग है और फंड को मैनेज करना उसका काम नहीं है।
एसबीआई म्युचुअल फंड ने हमारे पास फंड मैनेजर के तौर पर नामांकन नहीं कराया था। मार्च के बाद अगर एसबीआई म्युचुअल फंड हमाने पास आवेदन करता है तो हम उनको फंड मैनेजर के तौर पर नियुक्त कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार हायर पेंशन पर करेगी विचार
जबकि इम्पलाइज पेंशन स्कीम-95 में ज्यादा योगदन कर रहे मेंबर को हायर पेंशन देने के मुद्दे पर लेबर मिनिस्टर ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस पर विचार करेंगे। हमने इस मामले में एक्चुअरी की सलाह मांगी है। सलाह के बाद हायर पेंशन के मामले पर फैसला करेंगे।
ईपीएफओ के लगभग 5 करोड़ एक्टिव मेंबर्स
हांलाकि बता दें कि मौजूदा समय में ईपीएफओ के लगभग 5 करोड़ एक्टिव मेंबर्स हैं। ईपीएफओ अपने मेंबर्स के 8 लाख रुपये से अधिक के पीएफ फंड का प्रबंधन करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
