यहां पर आपको इनकम टैक्स रिफंड से जुड़े कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे।
पूरे साल में एक बार आपको अपना टैक्स रिटर्न फाइल दर्ज करने और अतिरिक्त टैक्स की वापसी का दावा करने का मौका मिलता है। जब आप टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं उसके बाद टैक्स विभाग आपके द्वारा दाखिल आईटीआर की जांच करता है और फिर रिफंड की स्थिति बनती है तो रिफंड जारी किया जाता है। तो ऐसा कुछ नहीं है की जो लोग शुरुआत में आईटीआर जमा करते हैं उन्हें रिफंड जल्दी मिलता है। तो आइए आपको बताते हैं कि टैक्स रिफंड से जुड़ी कुछ आसान टिप्स।
रिफंड के लिए सही राशि का करें दावा
ऐसे कई तरह के खर्च और निवेश होते हैं जो आयकर रिटर्न दाखिल करके टैक्स कटौती के रुप में दावा किए जा सकते हैं। यदि आप टैक्स रिफंड के दावेदार हैं और टैक्स कटौती के लिए दावा करने में असफल रहते हैं तो आप सरकार से अतिरिक्त चुकाए गए टैक्स के रिफंड मिलने का मौका खो देंगे। इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि टैक्स बचाने के लिए आयकर ई-फाइलिंग किसी जानकार की मदद से दायर किए जाएं और रिफंड के रुप में सही राशि का दावा करें।
गलतियां करने से बचें
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय यह ध्यान देने की आवश्कता होती है कि जानकारी सही और सटीक रुप से प्रदान की जाए। इससे रिफंड जल्दी मिलने की संभावना होती है। यदि आप अपने रिटर्न फॉर्म में कोई गलती करते हैं तो विभाग आपको दोबारा से रिटर्न फाइल करने के लिए कह सकता है। इससे रिफंड मिलने में आपको और ज्यादा वक्त लग जाएगा। यदि छोटी सी भी गलती रह जाती है तो आपको रिफंड मिलने में ज्यादा समय लग जाता है। इनकम टैक्स की 4 शब्दावली जो आपको करती हैं भ्रमित
पेपरलेस करें काम
वर्तमान समय में ई-फाइलिंग, इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वाले लगभग प्रत्येक टैक्सपेयर के लिए जरुरी हो गया है। हालांकि, फाइलिंग का आखिरी काम आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। जब आप टैक्स ई-फाइल करते हैं तो आप ITR-V का प्रिंट लेकर एक कॉपी इनकम टैक्स विभाग के सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर को भेज सकते हैं। परन्तु ऐसे में आपके रिफंड में देरी हो सकती है क्योंकि फिजिकल कॉपी को एक विभाग तक पहुंचने में समय लगता है। इसके बदले आपको पेपरलेस काम करना चाहिए और ITR को ई-वेरीफाई करना चाहिए।
ऐसे जानें रिफंड स्टेट्स
आयकर विभाग आपके आयकर रिफंड की स्थिति को जानने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है। यानी कि आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए आप रिफंड स्टेट्स को ट्रैक कर सकते हैं। अगर किसी कारण से देरी हो जाती है, तो आप आसानी से पोर्टल से कारण पूंछ सकते हैं और जरुरी कार्रवाई कर सकते हैं। PAN से जानें कि आपको आयकर का नोटिस आएगा के नहीं
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications