यह एक प्रकार का सावधि जमा (Term Deposit) है जहां हम एक आवर्ती जमा (Recurring Deposit) खाते में हर महीने एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं और लागू दर पर ब्याज अर्जित कर सकते हैं। यह नियमित मासिक आय वाले लोगों के लिए सहायक है और FD के समान है। आवर्ती जमा (आरडी) योजनाएं हमें निश्चित अवधि के दौरान निश्चित राशि को मासिक रूप से जमा करके बचत करने का अवसर प्रदान करती हैं।
आरडी के लिए न्यूनतम और अधिकतम अवधि
RD की न्यूनतम अवधि 6 महीने है और अधिकतम 10 वर्ष है। हम आरडी पर ऋण का लाभ भी उठा सकते हैं। जिस पर ब्याज दर एफडी के समान ही होगी। यदि धारक को 10,000 / वर्ष से अधिक ब्याज मिल रहा है तो आरडी पर 10 प्रतिशत टीडीएस लागू होता है।
ऐसे बैंक हैं जो आरडी और लाभ के लिए ब्याज दरों के मामले में सबसे अच्छे हैं लेकिन वे सभी शहरों में उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उन सभी बैंकों पर विचार करना सही रहेगा जो सभी शहरों में उपलब्ध हैं। आवर्ती जमा पर 5 शीर्ष बैंकों के द्वारा प्रदान ब्याज दरों और लाभों की एक सूची यहां दी गई है:
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है। आरडी के लिए एक्सिस बैंक, 6 महीने से 10 साल तक की न्यूनतम अवधि प्रदान करता है जिसमें ब्याज दर 6.75% से 6.90% के बीच होती है जोकि आपके द्वारा चुनी गई अवधि और किसी भी किस्त के भुगतान में देरी के मामले पर निर्भर करती है।
आरडी धारक जुर्माना अदा करने के लिए उत्तरदायी होगा, देरी होने पर उसे प्रति एक हजार रुपए पर 10 रुपए का मासिक जुर्माना देना होगा। इस तरह के जुर्माना की गणना के लिए, महीने के थोड़े भाग को भी पूरा महीना ही माना जाएगा।
ICICI बैंक के आरडी खाते पर ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है जो आरडी की सुविधा न्यूनतम 6 महीने और उसके बाद 3 महीने के गुणकों में प्रदान करती है। सामान्य अवधि के लिए 6% से लेकर 6.75% तक के बीच अधिकतम अवधि 10 वर्ष की होगी, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.50% से 7.25% तक उच्चतम होती है। जुर्माना भी लगेगा यदि सही समय पर किस्त न भरी जाएं, जो कि प्रति 1000 रुपए पर 12 रुपए होगी।
आरडी की मैच्योरिटी के बाद ही इस पर मिलने वाले ब्याज का लाभ उठाया जा सकता है। अगर समय से पहले ही इसे निकाल लिया जाता है तो इस 0.5-1% शुल्क लग सकता है। आईसीआईसीआई बैंक में आईविश नामक एक योजना भी है जिसके लिए मिस्ड भुगतान के लिए कोई जुर्माना नहीं है।
HDFC बैंक के आरडी खाते पर ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक, आरडी की सुविधा न्यूनतम 6 महीने से लेकर अधिकतम 10 साल तक प्रदान करती है इसके बीच आप 3 के गुणज की अवधि में भी इसे करवा सकते हैं। इस पर मिलने वाला ब्याज 5.75 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत तक होता है जोकि जमा की गई राशि और अवधि पर निर्भर करता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसमें अतिरिक्त ब्याज दर के रूप में 0.50 प्रतिशत का लाभ प्रदान किया जाता है।
दंड शुल्क की गणना 30/360 दिन के आधार पर की जाएगी। आवर्ती जमा पर ब्याज की गणना किश्त की तारीख से की जाएगी। आरडी पर ब्याज की गणना की विधि वास्तविक / वास्तविक त्रैमासिक कंपाउंडिंग पर होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक के आवर्ती जमा पर ब्याज दर
कोटक महिंद्रा भारत के अग्रणी बैंकिंग और वित्तीय सेवा संगठनों में से एक है। आरडी के लिए न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम कार्यकाल अधिकतम 10 वर्ष लागू होता है। ब्याज दरें 6.25% से 6.80% के बीच होती हैं जोकि बैंक को धन प्राप्त करने की तिथि और समय के आधार पर जमाकर्ता को पेश की जाएगी।
किसी भी किश्त के भुगतान में देरी के मामले में जुर्माना लिया जाएगा जो कि आरडी के ब्याज दर का 2 प्रतिशत होगा या बैंक द्वारा निर्दिष्ट अन्य दर पर निर्भर करेगा। बैंक द्वारा 5 दिनों की अनुग्रह अवधि प्रदान की जाती है।
सिंडिकेट बैंक के आवर्ती जमा पर ब्याज दर
सिंडिकेट बैंक भारत के सबसे पुराने और प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। आरडी के लिए बैंक न्यूनतम 12 महीने और अधिकतम 10 वर्षों तक का कार्यकाल देता है जिसमें ब्याज दर 6.50-6.75% तक होती है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.50% ब्याज मिलता है। अगर किश्त भरने में देरी होती है तो इस पर लगने वाला जुर्माना नाममात्र होता है। आरडी की मैच्योरिटी के बाद ही इसके ब्याज का लाभ उठाया जा सकता है। आवर्ती जमा (RD) क्या है इससे कैसे लाभ मिल सकता है?
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications