यहां पर आपको अक्षय तृतीया की परंपारिक धारणाओं के बारे में बताएंगे जिससे सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बेंगलुरु के जयानगर में रहने वाले अक्षय तिवारी, आज सुबह ऑफिस से निकल ही रहे थे कि पीछे से आवाज़ आयी, "जरा जल्दी आना, आज अक्षय तृतीया है, शाम को बाज़ार जाना है...।" टीवी देख रही अक्षय की बेटी ने तुरंत पूछा, "पापा आज मम्मी के लिये चेन लेंगे, या फिर मेरे लिये सोने के टॉप्स, या फिर पिछले साल की तरह फिर गोल्ड क्वाइन आयेगा?"
ऐसे सवाल अक्षय तृतीया पर हर साल, तमाम घरों में उठते हैं, क्योंकि हर कोई इस पर्व को सोने से जोड़ कर देखता है। दुकाने सुबह से सज जाती हैं, न्यूज़पेपर ज्वैलरी ऐड से भरे रहते हैं, टीवी और रेडियो बार-बार आपको सोना खरीदने के लिये उकसाता रहता है। खैर हम आपसे इतना ही कहेंगे कि 'सोने' से पहले जागिए। जी हां अक्षय तृतीया का मतलब महज सोना नहीं, बल्कि इस पर्व से जुड़ी कई और परम्पराएं हैं, जो हम भूल चुके हैं। चलिये बात करते हैं, उन परम्पराओं की, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी जेब भी ढेली नहीं होने देंगी।
अक्षय तृतीया के बारे में
अक्षय तृतीया को 'अखा तीज' के रुप में भी जाना जाता है, जिसे की वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे तिथि यानि की तृतीया को मनाया जाता है। अक्षय शब्द का मतलब होता है अविनाशी या अनन्त यानि की जो कभी भी कम या खत्म नहीं होता है। इस दिन को सफलता और उन्नति का दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सूर्य और चंद्रमा का तेज सबसे ज्यादा होता है। इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि ऐसा मानना है कि कोई भी दिन या कोई भी समय शुभ कार्य के लिए शुभ होता है।
आज अक्षय तृतीया है इस दिन को मनाने के और भी कई कारण और परंपराएं हैं जो कि शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन कोई बात नहीं यहां पर आपको हम बताएंगे कि इस दिन का और क्या-क्या महत्व है-
पौधे लगाना
शायद ही कोई जानता होगा कि अक्षय तृतीया का दिन पौधे लगाने के लिए जाना जाता है। भारतीय परंपराओं के अनुसार धन, समृद्धि और अच्छे फल प्राप्त करने के लिए पौधे लगाना चाहिए। इससे आपको समृद्धि तो मिलेगी ही साथ ही प्रकृति में भी शुद्धि और समृद्धि के फूल खिलेंगे।
भोजन दान करना
ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर प्रसाद बनाना कभी व्यर्थ नहीं होता क्योंकि इस दिन भोजन दान करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि ये दान पिछले जन्मों के पापों को कम करने और सदाचार में वृद्धि करने में मदद करते हैं। इसलिए व्यक्तियों को इस दिन गरीबों के लिए भोजन दान भी करना चाहिए। इससे न केवल आध्यात्मिक प्रगति को बढ़ावा मिलता है बल्कि राष्ट्र और धर्म की सुरक्षा के लिए भी यह उचित होगा।
धरती मां की पूजा करना
इस दिन लोग धरती की पूजा करते हुए अपने लिए आर्शिवाद को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। यह माना जाता है कि मां धरती भक्तों को अनाज (धन्यालक्ष्मी), धन (धनलक्ष्मी) और समृद्धि (वैभवलक्ष्मी) के साथ आशीष देती है। अक्षय तृतीया पर भारत में कुछ इस तरह से खरीदें सोना
पूजा करना
प्राचीन मान्यताओं के आधार पर इस दिन पूजा करने पर व्यक्ति को भौतिक बल्कि आध्यात्मिक रुप से धन की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। समृद्धि के लिए कई पाठ पढ़े जाते हैं , आरती गायी जाती है और मंत्र पढ़े जाते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त यहां देखें
सोना खरीदना
सोना खरीदना अक्षय तृतीया की एक लोकप्रिय परंपरा है क्योंकि सोना को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि सोना खरीदने से व्यक्ति अमीर बनता है और उसकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है साथ ही इस दिन सोना खरीदने से आपके भाग्य भी खुलते हैं ऐसा लोगों का मानना है।
वर्तमान में हम पौधे लगाने, धरती मांग की पूजा करने और दार देने वाली पुरानी परंपराओं को भूल चुके हैं। अगर आप सच में समृद्धि और सुख पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने आस-पास पेड़ लगाइए, भूखे लोगों को खाना खिलाकर भी आप इस दिन को अच्छे से मना सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications