भारत में अक्षय तृतीया को एक बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। देश के कुछ स्थानों पर अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी चीज खरीदी जाती है वह अक्षय होती है। अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय ना हो या फिर जिसके मूल्य में कमी ना आए। इस तरह से देखा जाए तो सोना एक ऐसी धातु है जिसके मूल्य में कभी कमी नहीं आती है। सोने का भाव हमेशा बना रहता है और उसका मूल्य बाजार पर बड़ा असर डालता है। यहां हम आपको बताएंगे कि 18 अप्रैल 2018 को अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त कौन सा है और ये मुहूर्त कितनी देर तक रहेगा।
20-30 प्रतिशत ज्यादा बिक्री का अनुमान
भारत के तमाम बड़े शहरों में लोग अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी बड़े स्तर पर करते हैं। पहले जहां ज्यादा खरीददारी दिल्ली और मुंबई में होती थी वहीं अब जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़ जैसे स्थानों पर भी सोने की खरीद अक्षय तृतीया पर बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की राय है कि इस बार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद में 20-30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आगे पढ़ें अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
इस बार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 6 घंटे 23 मिनट तक रहेगा। अक्षय तृतीया पूजन का मुहूर्त भी 6 घंटे 23 मिनट तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर शाम 5.56 बजे से लेकर रात 12.20 तक पूजन और सोने की खरीददारी का मूहूर्त रहेगा। इस मूहूर्त में आप पूजन और सोने की खरीददारी दोनों ही कर सकते हैं। आगे पढ़ें अपने शहर में सोने और चांदी का आज का मूल्य
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 91.7% सोना
18 कैरेट = 75.0% सोना
14 कैरेट = 58.3% सोना
12 कैरेट = 50.0% सोना
10 कैरेट = 41.7% सोना
आगे पढ़ें सोना खरीदते वक्त किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।
मेकिंग चार्ज
सोने की खरीद में सबसे अहम बिंदु होता है उसका मेकिंग चार्ज। इंडियन बुलियन एसोसिएशन देश भर में सोने का क्या भाव होगा इसे तय करता है। इसलिए हर शहर में सोने के भाव 100-200 रुपए कम ज्यादा रहते हैं लेकिन एक शहर में सोने के भाव एक ही रहता है सोने का भाव उसके मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्सेस की वजह से अलग रहता है।
हॉलमार्क
सोना खरीदते वक्त उस पर BIS हॉल मार्क जरूर चेक करें। ये हॉल मार्क प्रमाणित करता है कि सोना असली है या नहीं। साथ ही सोने की गुणवत्ता भी BIS हॉलमार्क के जरिए ही प्रमाणित होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications