भारतीय लोग बहुत पहले से लैण्ड (जमीन) में निवेश करते आए हैं। जमीन मे निवेश करके लंबे समय के लिए संपत्ति बनाना एक बहुत अच्छा विचार है। व्यक्ति अपने बच्चों के लिए संपत्ति बनाने के इरादे से जमीन खरीदता है। जो कि लाइफ लांग सेविंग होती है और साथ ही एक ऐसी पूंजी होती है जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुछ व्यक्ति जैसे की एनआरआई या वरिष्ठ नागरिक जिन्हे फ्लैट खरीदने या फिर किरायदारों को संभालने में परेशानी होती है, वो प्लॉट खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। जमीन में निवेश करने के कुछ लाभ और नुकसान निम्नलिखित हैं।
जमीन खरीदने के लाभ
लैण्ड खरीदने का लाभ यह है की अगर आप किसी शहर में लैण्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जमीन के मूल्य मे तेज़ी से वृद्धि होने की संभावना होती है, उस क्षेत्र में जमीन के स्थान और विकास आधार पर जमीन की कीमत बढ़ती है।
फ्लैट के मुकाबले सस्ती रहती है जमीन
जमीन की कीमत आकार के आधार पर अलग अलग हो सकती है, अगर आप किसी प्रमुख और विकसित जगह पर जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसकी कीमत ज़्यादा हो सकती है। जमीन की कीमत फ्लैट के मुकाबले कम होती है इसीलिए उसमे निवेश किया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनका बजट कम है, किसी विकासशील क्षेत्र मे जमीन खरीद सकते हैं जहां आने वाले समय मे विकास की संभावना है।
जमीन की रीसेल वैल्यू होती है ज्यादा
कोई व्यक्ति कभी भी जमीन खरीद सकता है और जब उसके पास पैसे हों उस पर मकान या फ्लैट भी बनवा सकता है। खाली जमीन का रीसेल वैल्यू फ्लैट या मकान के मुकाबले अधिक होता है क्योंकि उसमे कोई अवमूल्यन (Depreciation) नहीं होता। खाली जमीन भी आय उत्पन्न कर सकती है अगर वो किसी अच्छे स्थान पर हो, जमीन का उपयोग पार्किंग क्षेत्र, नर्सरी इत्यादि के रूप में किया जा सकता है। लैंड (जमीन) लोन और होम लोन में क्या अन्तर है?
जमीन खरीदने के नुकसान
जमीन खरीदने के कुछ नुकसान भी हैं जैसे, जमीन खरीदने पर नकदी की समस्या आ सकती है क्योंकि इसमे तुरंत कोई खरीददार या विक्रेता मिलने की संभावना कम होती है। व्यक्तियों को जमीन खरीदने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त हो सकता है, लेकिन इस पर कोई कर लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि यह लाभ घर या फ्लैट खरीदने के लिए है जमीन के लिए नहीं। कैसे मिलेगा होम लोन, क्या-क्या होती हैं शर्ते?
जमीन पर लगता है ज्यादा खर्च
यह ध्यान देने योग्य है की जमीनों पर कई मुकदमे किए जाते हैं और इनसे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है, इसीलिए जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। फ्लैट या मकान की तुलना मे जमीन कम आय उत्पन्न करती है क्योंकि फ्लैट को किराए पर देकर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। पहला निवेश प्रॉपर्टी में ही क्यों होना चाहिए?
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications