अगर आप 24-25 साल तक के युवा हैं और आप पढ़ाई के साथ जॉब भी कर रहे हैं तो आप रियल स्टेट या फिर प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।
आप पहली बार कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो वो निवेश कहां होना चाहिए क्या आपने कभी यह सोचा है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं आपको यहां पर हम बताएंगे कि एक नए और युवा निवेशक को कहां पर निवेश करना चाहिए। अगर आप 24-25 साल तक के युवा हैं और आप पढ़ाई के साथ जॉब भी कर रहे हैं तो आप रियल स्टेट या फिर प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। यहां पर आपको 5 कारण बताएंगे कि युवा अवस्था में रियल स्टेट में निवेश करना क्यो उचित है:
आप युवा हैं
युवा होना और अकेले रहना भी एक बहुत अच्छा एहसास होता है। आप अपने नियम खुद बना सकते हैं, आप वहां रह सकते हैं जहां कि आप रहना चाहते हैं। आप वो सब खरीद सकते हैं जो खरीदना चाहते हैं लेकिन ये सब तो आप करते ही रहेंगे। जो भी पैसे आप अपनी लाइफ जीने में खर्च करना चाहते हैं उसी दौरान कुछ पैसे आप एक अच्छे निवेश में लगा सकते हैं। पैसे बचाना और खर्च करना अगर आप युवा अवस्था में सीख गए तो आप लोन लेकर एक छोटी या बड़ी प्रॉपर्टी अपने इनकम के आधार पर खरीद सकते हैं।
हमेशा बढ़ता है प्रॉपर्टी का रेट
जो भी प्रॉपर्टी आप खरीदेंगे उसका रेट हमेशा बढ़ेगा ही ना कि घटेगा। कई बार कई घर और जमीन सेल पर भी उपलब्ध होते हैं जिनसे आप अपने कुछ पैसे खरीददारी के समय बचा सकते हैं। आप घर या जमीन वही खरीदिए जितने के लिए आप डाउन पेमेंट कर सकते हैं। तो जब आप 35-40 साल के होंगे तब तक आपके पास भी एक प्रॉपर्टी सेविंग के तौर पर मौजूद होगी।
आपके पास कमाई के और भी हैं स्त्रोत
अगर आप एक घर खरीदते हैं तो आप उसे रेंट में भी दे सकते हैं। रेंट में देने के साथ आपके पास जो पैसे आते हैं उसे आप री-इंवेस्टमेंट भी कर सकते हैं। उसे किसी और बिजनेस में भी लगा सकते हैं। इस तरह से आपके पास इनकम के और स्त्रोत अपने-आप ही आ जाएंगे।
FHA लोन की ले सकते हैं मदद
रियल स्टेट एक्सपर्ट के अनुसार जब आप घर खरीदते हैं तो आपको 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट देना पड़ता है। लेकिन अगर आप इतना भुगतान करने के योग्य नहीं हैं तो आप FHA लोन के जरिए निवेश के लिए संपत्ति खरीद सकते हैं। इस तरह से युवाओं के लिए यह लोन कारगर साबित हो सकता है।
डेमोग्राफिक बदलाव
हाउसिंग अमेरिका के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में देश भर में आप्रवासियों के बीच घर की मालिकाना हक 36% आवास विकास के लिए होगी। तो कुछ समय बाद ऐसा भी हो सकता है कि लोग घर और जमीन सिर्फ रेंट पर ही प्राप्त कर सकें ना कि उसे खरीद सकें क्योंकि हर कोई घर का मालिक बनना चाहेगा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications