कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि EPFO के चार करोड़ से अधिक अंशधारक अपनी कर्मचारी भविष्य निधि PF को गिरवी रखकर सस्ते मकान खरीद सकते हैं। तमाम सरकारी और गैर सरकारी सस्ते मकान की योजनाएं हैं जिसमें से किसी भी योजना के लिए कर्मचारी अपने लिए घर खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कर्मचारी अपने खातों से इसकी मासिक किस्त यानि EMI का भी भुगतान कर सकेंगे। यह योजना अगले वित्त वर्ष से शुरु हो सकती है।
आवासीय योजना पर कार्य शुरु
केंद्रीय भविष्य निधि यानि EPFO आयुक्त वीपी जॉय ने बताया कि, 'हम EPFO के अंशधारकों के लिए आवासीय योजना पर काम कर रहे हैं, मार्च के अंत तक PF निकासी की ऑनलाइन सेवा शुरू होने के बाद 2017-18 में इस योजना को पेश कर सकते हैं। जॉय ने आगे बताया कि इस योजना के तहत अंशधारक अपने PF को गिरवी रखकर मकान खरीद सकेंगे और अपने EPF खाते से आवास ऋण की EMI यानि किश्त का भुगतान कर सकेंगे।
अंशधारकों की मदद करेगा EPFO
योजना के तहत EPFO अपने अंशधारकों को मदद भी करेगा, जिससे वे अपने सेवा काल में सस्ता मकान खरीद सकें। हालांकि, EPFO ने स्पष्ट किया है कि उसका ने तो जमीन खरीदने न ही अंशधारकों के लिए मकान बनाने का कोई इरादा है।
मकान बनाने की कोई योजना नहीं
इससे पहले EPFO द्वारा नियुक्त समिति ने कम आय वर्ग के औपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए इस योजना का सुझाव दिया था, जो EPFO के अंशधारक हैं लेकिन अपने पूरे सेवा काल में मकान नहीं खरीद पाते। प्रस्तावित योजना के तहत सदस्य, बैंक-आवास एजेंसी और EPFO के बीच त्रिपक्षीय करार किया जाएगा जिससे EMI भुगतान के लिए PF योगदान को गिरवी रखा जा सके।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
