आज ज्यादातर लोगों के पास कर्मचारी भविष्य निधि (पीएफ) का खाता है। लगभग सभी पीएफ ग्राहकों का खाता यूनिवर्सल एकाउंट नंबर से जुड़ गया है। ये यूएएन नंबर कर्मचारी के संबंधित प्राधिकारी द्वारा ईपीएफ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2016 की शुरुआत में केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने देश भर के कार्यस्थलों को ये निर्देश दिए कि वह अपने उन सभी कर्मचारियों के पीएफ खाते यूनिवर्सल एकाउंट नंबर से जोड़े जिन्हें पीएफ मिल रहा है। तो इस तरह से देश में यूएएन (UAN) नंबर की शुरुआत हुई।

कुछ कर्मचारियों को उनके UAN (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) मिल चुके हैं। अब हम इसके जरिए पीएफ खाते में जमा रकम के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अब आपके मन में दूसरा सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यूएएन नंबर से हम पीएफ खाते का बैलेंस कैसे जान सकते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। http://uanmembers.epfoservices.in/
एक बार जब आप इस लिंक के जरिए साइट में प्रवेश करते हैं तो आपको साइट के पेज पर दाईं तरफ लॉगिन करना होगा। उसी के नीचे आपको एक अन्य लॉगिन मिलेगा 'एक्टिव योर लॉगिन' जहां क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा। उस पेज पर आपको नियम और शर्तों के कॉलम के आगे क्लिक करना है, जिसके बाद उसी पेज पर नीचे की तरफ एक ऑन लाइन फॉर्म आ जाएगा।
इसके बाद आपको सावधानी से फॉर्म भरना होगा। सभी जानकारियां सही भरनी होगी ताकि बाद में आपको कोई परेशानी ना हो।
1- पहले आप आपना UAN नंबर टाइप करें
2- मोबाइल नंबर टाइप करें
3- जिस राज्य में कार्य रहे हैं उस राज्य के नाम पर क्लिक करें
4- आपके संस्थान ने जो संस्थान का कंपनी कोड दिया है उसे टाइप
5- अब आपको एक बॉक्स दिखेगा जिसमें कुछ अक्षर लिखे होंगे उसे सामने के खाली बॉल में उसी तरह से टाइप करें
इसके बाद आपके मोबाइल पर एक पिन नंबर आएगा जिसे आपको अगर चरण में भरना होगा। इसके बाद आपका लॉगिन पूरा हो जाएगा और अब आप अपने लॉगिन का पासवर्ड भी बदलने के लिए सक्षम हो जाएंगे। अब आपको यूएएन कार्ड डाउनलोड करना होगा, पीएफ एकाउंट का पासबुक अपडेट करना होगा जिसके जरिए आप अपने पीएफ एकाउंट का बैलेंस जान सकेगें।
UAN के बारे में जानना क्या जरूरी है
1- आपको अपने संस्थान के संबंधित अधिकारी से यूएएन नंबर के बारे में जानकारी लेनी होगी।
2- अपना बैलेंस जानने के लिए आपको यूएएन नंबर के साथ एक पासवर्ड की भी आवश्यकता होगी।
3- आप आपने पीएफ के बैलेंस को देख सकते हैं और उसके जरिए ईपीएफ पासबुक अपडेट कर सकते हैं।
4- आपने जो भी डिटेल दी है उसे याद रखें
5- आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जानकारी दे सकते हैं
6- एक वक्त में एक ही यूएएन नंबर हो सकता है चाहे आपने अपना रोजगार बदल दिया हो। ये नंबर आपके पूरे जीवनकाल के दौरान कार्य करेगा।
7- आपके नियोक्ता या संबंधित अधिकारी भी जरुरी जानकारी के लिए यूएएन पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं।
8- अगर आपका कोई पीएफ बचा रह गया है तो आप ऑन लाइन क्लेम कर सकते हैं।
9- आप अपने द्वारा दिए गए विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
10- आपके नियोक्ता पोर्टल का इस्तेमाल कर्मचारी का यूएएन नंबर जानने के लिए कर सकते हैं।
11- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी 'नो योर कस्टमर' (जाने अपने ग्राहक को) के लिए अपडेट कर सकते हैं।
यूएएन एकाउंट के आवेदन से पहले कुछ जरूरी बाते
1- कर्मचारी भविष्य निधि में जनवरी 2014 के बाद का आपका रिकॉर्ड होना चाहिए
2- आपको अपने कार्यस्थल से यूएएन नंबर जानकारी आवेदन के जरिए ले लेनी चाहिए
3- बिना यूएएन खाते के आप अपना पीएफ बैलेंस नहीं जान सकते हैं।
4- आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी 'नो योर कस्टमर' डिटेल के लिए
पीएफ बैलेंस जानने के आसान तरीके
1- अपना एकाउंट एक्टिवेट करें
2- आपको अपना मोबाइल नंबर टाइप करना होगा।
3- आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर ही पिन नंबर आएगा जिसके बाद ही आप लॉगिन कर सकेंगे
4- आपके यूएएन एकाउंट के विवरण निर्धारित होने चाहिए
5- आपका यूएएन नंबर ही आपका यूजर नेम होगा।
6- पूरी प्रक्रिया के बाद आप पासवर्ड क्रिएट कर सकते हैं।
7- पासवर्ड जनरेट होन के बाद आप यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे।
इस पूरी प्रक्रिया के बाद आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। कुल मिला कर कम सार ये है कि पीएफ एकाउंट की जानकारी के लिए आपके पास यूएएन नंबर और खाता होना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications