कौन था रहमान डकैत? 15 साल की उम्र में खुद की मां को उतारा मौत के घाट, अक्षय खन्ना ने निभाया 'धुरंधर' किरदार


Rehman Dakait

Who was Rehman Dakait: फिल्म धुरंधर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साथ अक्षय खन्ना को लेकर जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में रहमान डकैत नाम का किरदार निभाया है और इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कोई काल्पनिक किरदार नहीं है बल्कि इस नाम का शख्स था जो कि काफी खतरनाक था। ये शख्स इतना खतरनाक था कि इसके कारनामे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अक्षय खन्ना ने इस किरदार को काफी अच्छी तरह से निभाया है।

मम्मी-पापा की तलाक की खबरों से कैसी उबरीं आराध्या? अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बोले- ऐश्वर्या ने ऐसे समझाया..

कौन था रहमान डकैत?

रहमान डकैत को लेकर कई सारी बातें लोगों के सामने आ चुकी हैं लेकिन उसके कुछ अपराध दिल दहला देने वाले थे। बता दें कि रहमान ने 13 साल की उम्र में पहली बार अपराध किया था और 15 साल की उम्र में अपनी मां तक को मार डाला था। इसके बाद वो लगातार जुर्म की दुनिया में उतरते चले गए थे।

पाकिस्तान के कराची में जन्में रहमान डकैत ने काफी दहशत मचाई थी। हालांकि उसका निधन 2009 में हो चुका है। अक्षय खन्ना ने रहमान का डकैत का किरदार काफी शानदार तरीके से निभाया है। ऐसा लग रहा है कि इस किरदार के लिए अक्षय खन्ना ने काफी मेहनत की है और वो रंग बड़े पर्दे पर नजर आ रहा है।

वायरल हो रहा है गाना

अक्षय खन्ना का वो एंट्री वाला सीन इस वक्त रील्स पर छाया हुआ है। अपने पूरे करियर में वो शायद ही इतने कभी वायरल हुए होंगे। इतनी फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना को इतना प्यार किसी हीरो वाले किरदार के लिए भी नहीं मिला। फिलहाल फिल्म चल रही है और अच्छा कर रही है। इस फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है जो कि पहले उरी जैसा प्रोजेक्ट कर चुकी हैं..

Credit: Filmibeat

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+