Aaj Ka Mausam, 24 February 2026 Tuesday: देश के कई राज्यों में दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी तो कम हो गई है लेकिन बेमौसम की बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक देश के 12 राज्यों में अगले तीन दिन तक मौसम काफी खराब रहने वाला है, इन जगहों पर तेज आंधी-बिजली गिरने की संभावना है तो वहीं कुछ राज्यो में आज सुबह से घना कोहरा भी छाया हुआ है।
जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनके नाम हैं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र। आईएमडी ने कहा है कि इन राज्यों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड 50-55 किमी प्रति घंटा होगी।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नजर नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। मंगलवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 258 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -285 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -244 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी
कल की तरह यहां आज भी भारी बारिश होगी, मौसम विभाग ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में भारी बरसात के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में तेज बारिश की आशंका
रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हज़ारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र रेन अलर्ट
अहमदनगर, पुणे, मुंबई (शहर और उपनगर), नागपुर, नासिक, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), कोल्हापुर, सतारा, रायगढ़, ठाणे, नांदेड, अकोला, अमरावती, सोलापुर, बीड, जालना, लातूर, वर्धा, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली में भारी बारिश की आशंका है। येलो अलर्ट जारी है।
UTT Weather Forecast: उत्तरकाशी की आशंका
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में बर्फबारी की आशंका है तो वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
Credit: Oneindia
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications