Top 5 Cheapest Bike In India: क्या आप भी साल के अंत में एक किफायती, स्टाइलिश और बढ़िया माइलेज वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो ये जानकारी आपके बहुत काम की है। यहां हम आपके लिए साल 2025 में देश की 5 सबसे सस्ती बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इनमें TVS Sport से लेकर Honda Shine तक शामिल हैं। आइए इन मॉडल्स की कीमत और माइलेज डिटेल्स जान लेते हैं।
| मॉडल | शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) | इंजन | माइलेज (क्लेम्ड) |
| TVS Radeon | ₹ 55,400 | 109.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड | 75 kmpl |
| TVS Sport | ₹ 55,500 | 109.7cc, एयर-कूल्ड | 80 kmpl |
| Hero HF 100 | ₹ 58,739 | 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड | 70 kmpl |
| Honda Shine 100 | ₹ 64,000 | 98.98cc, 4-स्ट्रोक Si इंजन | 55 kmpl |
| Bajaj Platina 100 | ₹ 65,407 | 102cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड | 75 kmpl |
1. TVS Radeon
TVS Radeon फिलहाल सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹55,400 से शुरू होती है। इसमें 109.7 cc का इंजन मिलता है, जो रोज़मर्रा की सिटी राइडिंग के लिए पर्याप्त पावर जेनरेट करता है। इसका क्लेम्ड माइलेज 75 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो डेली रनिंग के लिए किफायती है।

इस मोटरसाइकिल में ऑल-डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो सर्विस रिमाइंडर और लो बैटरी इंडिकेटर दिखाता है। यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और कम्यूटर सेगमेंट में सबसे लंबी सीट राइडर को कम्फर्ट देती है। युवा राइडर्स के लिए इसकी मॉडर्न लुक और स्मूथ परफॉर्मेंस काफी बेहतर है। कुल मिलाकर, टीवीएस रेडॉन उन लोगों के लिए बेस्ट चॉइस है जो स्टाइल, माइलेज और अफोर्डेबिलिटी का बैलेंस चाहते हैं।
2. TVS Sport
लिस्ट में दूसरे स्थान पर TVS Sport है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹55,500 से शुरू होती है। इस मोटरसाइकिल में 109.7cc एयर-कूल्ड इंजन से 8.19 PS पावर मिलती है और माइलेज 80 kmpl के आसपास है। स्पोर्ट में ट्यूबलेस टायर्स और एलॉय व्हील्स दिए हैं, जो पंक्चर रेसिस्टेंट बनाते हैं। डिजिटल ट्रिप मीटर और ओडोमीटर राइडिंग को ट्रैक करने में मदद करते हैं। ड्रम ब्रेक्स के साथ यह बाइक स्पोर्टी लुक देती है, जो युवाओं को पसंद आती है।

3. Hero HF 100
Hero HF 100 देश की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। इसकी एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹58,739 है, जो इसे Hero Motocorp की सबसे किफायती मॉडल बनाती है। यह बाइक 97.2 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो लगभग 70 Kmpl तक का माइलेज देती है। छोटे शहरों या गांवों में रहने वालों के लिए यह आइडियल है, क्योंकि इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट बहुत कम है और पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं।
4. Honda Shine 100
होंडा शाइन 100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹64,000 है। इसका 98.98cc का 4-स्ट्रोक Si इंजन 5.43 किलोवाट पाव और 8.05 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। क्लेम्ड माइलेज 55 किलोमीटर प्रति लीटर है, लेकिन होंडा की फिनिशिंग इसे प्रीमियम फील देती है। ग्रामीण इलाकों के लिए यह मोटरसाइकिल काफी बेहतर है।

5. Bajaj Platina 100
बजाज प्लेटिना 100 मोटरसाइकिल 2025 में ₹65,407 की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे बजट कम्यूटर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन है। यह 102 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 7.9 पीएस पावर और 8.3 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसका क्लेम्ड माइलेज 75 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो लॉन्ग राइड्स के लिए बेहतर है। 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह बाइक स्मूथ एक्सीलरेशन और स्टेबल राइडिंग ऑफर करती है।
हमारी राय
अगर आप किफायती बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये पांचों मॉडल 2025 में अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन वैल्यू, माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ऑफऱ करते हैं। चाहे रोज़ के कम्यूट के लिए हो या कॉलेज-स्टूडेंट के लिए, इन बाइक के फीचर्स और माइलेज आपको पेट्रोल और मेटनेंस कॉस्ट दोनों बचाने में मदद करेंगे।
Credit: Drivespark
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications