Sana Khan on Husband and Brainwash: सना खान के बारे में भला कौन नहीं जानता है। फिल्मों में धमाकेदार एंट्री करने के बाद किसने सोचा था कि वो सबकुछ छोड़कर इस्लाम के रास्ते में ऐसे चलने लगेंगी कि यकीन कर पाना मुश्किल होगा।

बता दें कि सना खान अब हिजाब में रहती हैं और उन्होने मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया है। अक्सर सना खान के पति पर आरोप लगता है कि उन्होने एक्ट्रेस का ब्रेनवॉश किया है। इसको लेकर सना खान ने फिर से जवाब दिया है और कुछ ऐसा कह डाला है कि सारी बातें आपके सामने आईने की तरह साफ हो जाएंगी।
मेहंदी में नहीं लिखा पति का नाम
सना खान ने अपनी शादी और मेहंदी में पति के नाम लिखने को लेकर एक खुलासा किया है। सना का कहना है कि उनकी शादी की रश्में काफी गुपचुप तरीके से हो रही थीं। सना ने कहा, ''जब हमारी शादी तय हुई, तो यह एक बहुत बड़ा सीक्रेट था, मेरे माता-पिता के अलावा किसी को नहीं पता था। दूल्हे का नाम तक किसी को नहीं पता था। जब मुझे मेहंदी लगाई जा रही थी, तो मेहंदी लगाने वाली ने मुझसे दूल्हे का नाम पूछा। मैंने उनसे कहा कि इसे खाली छोड़ दें, हम इसे अगली बार लिख लेंगे।"
ब्रेनवॉश किया गया?
जय हो एक्ट्रेस ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। आरोप थे कि उनका ब्रेनवॉश करके उनको बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर किया गया था। सना खान ने साल 2020 में इंडस्ट्री को अलविदा कहा था और बोलीं थीं कि, "मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अपने ईश्वर के आदेशों का पालन करना चाहती हैं।"
इसके बाद आरोप लगे थे। अब सना खान ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा है, "कोई भी आपका ब्रेनवॉश नहीं कर सकता। ऐसा कभी नहीं होता। मुझे शांति चाहिए थी।" उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, "किसी व्यक्ति को पैसा, शोहरत, नाम और इज्जत मिल सकती है, लेकिन आखिरकार वो मन की शांति की तलाश में ही रहता है।" सना खान आज भी मीडिया के सामने आती हैं लेकिन वो पूरी तरह से बदली हुई हैं।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications