Rajpal Yadav Net Worth: राजपाल यादव का मामला हैरान करने वाला है। इस वक्त वो जेल में हैं और 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इंडस्ट्री के कई सितारे उनके इस बुरे वक्त में सामने आए हैं और उनकी मदद कर रहे हैं।

लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल लोगों के मन में है कि क्या राजपाल यादव 9 करोड़ भी नहीं जमा कर पाए हैं। वैसे आंकड़े तो कुछ कहते हैं क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको राजपाल यादव की नेटवर्थ उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।

इस आंकड़े को जानकर आप हैरान रह जाएंगे और आपके मन में भी सवाल खड़ा होगा कि आखिर राजपाल यादव को लेकर क्यों इतना बवाल मचा हुआ है और लोग सोशल मीडिया तक में उनकी मदद करने की बात कर रहे हैं।
राजपाल यादव की नेटवर्थ
यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले राजपाल यादव घर से और जमीन से भी काफी मजबूत हैं। हाल ही में उनके भाई ने आरोप लगाए हैं कि ऐसा नहीं कि उनके पास पैसे नहीं है। जब राजपाल यादव की नेटवर्थ खंगाली गई तो चौकाने वाले आंकड़े सामने आए। पता चला है कि उनकी नेटवर्थ करीब 80-85 करोड़ रुपए है।

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावे किए गए हैं कि संपत्ति मिलाकर उनकी नेटवर्थ करीब 50 करोड़ के आसपास है लेकिन ये भी एक बड़ा नंबर है। राजपाल यादव जमीन जायदाद के अलावा अपनी फीस से भी कमाते हैं और एक फिल्म के लिए करीब 2-3 करोड़ रुपए लेते हैं। इसके अलावा विज्ञापन से भी अच्छी कमाई हो जाती है। राजपाल यादव के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। ऐसे में सवाल यही पैदा होता है कि इतना सब होने के बाद भी वो 9 करोड़ रुपए क्यों नहीं चुका पा रहे हैं।
सामने आए सितारे
राजपाल यादव फिलहाल जेल में हैं और खबरें हैं कि सलमान खान और अजय देवगन समेत इंडस्ट्री के कई सितारे राजपाल यादव की मदद के लिए सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि काफी जल्दी पूरे पैसे जमा करके वो जेल से रिहा होंगे। फिलहाल राजपाल यादव और उनके परिवार के लिए काफी बुरा वक्त है।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications