अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और किफायती SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Nissan Magnite CNG आपके लिए शानदार ऑप्शन है। खास बात यह है कि अब इस SUV को मात्र ₹50,000 के डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं। यह SUV स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ डीलरशिप लेवल पर CNG किट के साथ भी उपलब्ध है। आइए इसकी ऑन-रोड कीमत, EMI प्लान और खासियत जान लेते हैं।
Nissan Magnite CNG Finance Plan
Nissan Magnite के बेस Visia CNG की ऑन-रोड कीमत दिल्ली में करीब ₹7 लाख है, जिसमें RTO, इंश्योरेंस और बाकि चार्जेस शामिल हैं। यह प्राइस वेरिएंट और शहर के अनुसार बदल सकता है। अब मान लेते हैं कि आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है, तो इसे आप मात्र ₹50,000 डाउन पेमेंट देकर फाइनेंस करा सकते हैं।

Nissan Magnite CNG फाइनेंस कराने के लिए आपको करीब ₹6.50 लाख का कार लोन लेना होगा। उदाहरण के लिए अगर यह लोन आप 9 प्रतिशत की ब्याज दर से 5 साल के लिए लेते हैं, तो EMI करीब ₹13,661 बनेगी। अगर आप लोन का टेन्योर 7 साल रखते हैं, तो EMI की राशि घटकर ₹10,588 हो जाएगी। हालांकि, इस दौरान ब्याज देने होंगे। अधिक जानकारी के नजदीकी निसान इंडिया शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Nissan Magnite CNG में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे डीलर-लेवल CNG किट के साथ पेश किया जाता है। यह इंजन CNG मोड में 71 bhp की पावर जेनरेट करता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) सिस्टम से लैस है। इंजन की डिजाइन ऐसी है कि यह पेट्रोल और CNG दोनों पर स्विच कर सकता है, जिससे लंबी दूरी की ट्रिप्स में फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह शहर की ट्रैफिक में स्मूद ड्राइविंग ऑफर करता है, जबकि हाईवे पर भी स्टेबल रहता है।
कितना माइलेज देती है Nissan Magnite CNG?
Nissan Magnite CNG SUV का क्लेम्ड माइलेज 24 km/kg तक है, जो रियल-वर्ल्ड कंडीशन्स में 20-22 km/kg तक रहता है। यह SUV पेट्रोल वर्जन्स की तुलना में 50% तक फ्यूल सेविंग्स ऑफर करती है। बाजार में इसका मुकाबला Tata Punch CNG और Hyundai Exter CNG से है।
फीचर्स और सेफ्टी
Nissan Magnite CNG में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर AC वेंट, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा SUV का बोल्ड डिजाइन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे अट्रैक्टिव बनाते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS विथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। Nissan Magnite CNG को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी प्राप्त है।
Credit: Drivespark
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications