Neeraj Chopra Wedding Reception:ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने हरियाणा के करनाल में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। साल 2025 की शुरुआत में हुई उनकी निजी शादी के बाद यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम था।

करनाल स्थित द ईडन जन्नत हॉल में आयोजित इस भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई खास मेहमानों ने शिरकत की।
कपल की यादगार एंट्री
रिसेप्शन की शुरुआत दोपहर में हुई, जहां मेहमानों की भारी भीड़ उमड़ी। नीरज और हिमानी ने हाथों में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और एक खूबसूरत एंट्री ली। नीरज इंडो-वेस्टर्न लुक में मैरून पॉकेट स्क्वायर के साथ बेहद स्मार्ट नजर आए, वहीं हिमानी ने मैरून रंग के डिजाइनर लहंगे-चोली में सभी का ध्यान खींचा। जैसे ही दोनों हॉल में पहुंचे, बड़ी स्क्रीन पर उनकी शादी की तस्वीरें दिखाई गईं, जिससे माहौल और भी भावुक और खास हो गया।
भावनाओं और भव्यता का संगम
इस मौके पर कई प्यारे और यादगार पल देखने को मिले। एक छोटे बच्चे द्वारा गुलाब भेंट किए जाने पर नीरज ने उसे स्नेह से गोद में उठा लिया, जिसे देखकर सभी भावुक हो गए। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का आयोजन मुंबई की एक प्रोफेशनल टीम ने किया, जिसने डेकोरेशन से लेकर मैनेजमेंट तक हर चीज को बेहद शानदार तरीके से संभाला।
सादगी से हुई थी शादी
पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में सोनीपत की टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से विवाह किया था। यह शादी बेहद सादे और निजी माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। नीरज ने पहले ही बताया था कि व्यस्त ट्रेनिंग शेड्यूल के कारण बड़ी शादी करना संभव नहीं हो पाया।
खास मेहमानों की मौजूदगी
करनाल में हुए इस रिसेप्शन में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा और हरियाणवी कलाकार रेनू दुहान भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक करीब 2,500 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि वीआईपी मेहमानों के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली के द लीला होटल में एक और भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications