Navjot Kaur Cow Urine: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर इस वक्त काफी चर्चा में चल रहीं हैं। हाल ही में वो प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची थीं और उनका वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन अब उन्होने कुछ ऐसा राज खोला है जिसके बाद बतौर डॉक्टर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोलर किया जा रहा है।

बता दें कि नवजोत कौर ने खुलासा किया है कि वो गौमूत्र पीती हैं और उससे स्नान भी करती हैं। इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी थे जो कि अपने ऊल जुलूल बयानों को लिए जाने जाते हैं। बता दें कि नवजोत कौर उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं और इस बात का खुलासा अनिरुद्धाचार्य ने ही किया।
गौमूत्र से नहाती हैं...
अनिरुद्धाचार्य ने इस वीडियो में खुलकर बताया कि, ''ये हमारी सिद्धू पाजी की धर्मपत्नी हैं, हमारा मैय्या जी। इन्होने बताया कि ये अभी भी गौमूत्र से स्नान करती हैं और गौमूत्र का पान करती हैं। जो लोग गौमूत्र और गौ माता का मजाक उड़ाते हैं इन्होने अपना कैंसर अपनी आयुर्वेदिक दवाइयों के दम पर, जबकी आप स्वंय डॉक्टर हैं।
उन्होने अपनी कैंसर जैसी बीमारी को जो कि चौथी स्टेज पर थी और डॉक्टरों ने मना किया था, चार हफ्ते जिंदा रहेंगी ऐसा डॉक्टरों ने बोला था। आज वो 4 साल से जिंदा है, गौ माता की कृपा से और आयुर्वेद से। आयुर्वेदिक डायट के हिसाब से आज ये 4 साल से हैं और भगवान इन्होने खूब लंबी आयु दे।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये पंजाब का गोबर है, उनको अपने पास रखो।'' एक ने लिखा, ''डॉक्टर्स किनारे बैठकर रो रहे हैं।'' एक ने लिखा, 'वो आयरन लेडी है।'' एक का कहना है, ''वाह जी वाह।'' एक ने लिखा, ''सब गलत है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वीडियो..
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications