Prateek Yadav-Aparna Yadav Love Story:आज सुबह से एक खबर ने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर हलचल मचा दी है और वो है समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की एक सोशल पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने जा रहे हैं।' उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपर्णा पर 'स्वार्थी महिला' होने और परिवार बर्बाद करने का इल्जाम लगाया है।'
प्रतीक ने अपनी पोस्ट में लिखा 'इस स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया , मेरी दिमागी हालत खराब कर दी , मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए और वह सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है।'

'अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।' हालांकि, इस मामले पर अभी तक दोनों में से किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक मीडिया बयान जारी नहीं हुआ है।
'स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपर्णा-प्रतीक में हुई थी मोहब्बत' (Love Story)
इस पोस्ट के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। गौरतलब है कि सपा संस्थापक और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा से साल 2011 से प्रेमविवाह किया था, देश की इस हाईप्रोफाइल शादी में दिग्गज नेता और लोकप्रिय अभिनेता शामिल हुए थे। दोनों का प्यार स्कूली दिनों का है। जी हां, अपर्णा और प्रतीक दोनों एक-दूसरे से तब से प्रेम करते हैं जब दोनों हाईस्कूल के छात्र-छात्रा थे।

प्रतीक ने ईमेल के जरिए किया इजहार-ए- मोहब्बत (Love Story)
हालांकि दोनों ने कभी भी आपस में बात नहीं की थी फिर दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। उसी मीटिंग में प्रतीक को अपर्णा की मेल आईडी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपर्णा को लवमेल्स भेजें, हालांकि शुरुआत में तो अपर्णा ने उन्हें सीधे रिप्लाई नहीं किया लेकिन दोनों में दोस्ती हो गई और कुछ वक्त बाद अपर्णा ने प्रतीक को दिल की बात कह दी।

'आप हमें हाईस्कूल स्वीटहार्ट्स कह सकते हैं' (Love Story)
एक विदेशी चैनल को दिये गए इंटरव्यू में अपर्णा ने इस बात का खुलासा किया था कि 'स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनकी और प्रतीक की मुलाकात हुई थी और जब लगा कि हमारा रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है तब मुझे अचानक से एक दिन पता चला कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। हम 10 साल तक दोस्त थे इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहार्ट्स कह सकते हैं।'

मशहूर पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं अपर्णा
दोनों के रिश्तों के बारे में जब मुलायम सिंह को पता चला तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो इस शादी के लिए रेडी नहीं थे लेकिन दोनों के प्रेम के आगे उन्हें 'हां 'करना पड़ा। दोनों को शादी से एक बेटी है। मालूम हो कि अपर्णा मशहूर पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं, जो कि U.P. राज्य सूचना आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।
'बी अवेयर' नाम का NGO चलाती हैं अपर्णा यादव
अपर्णा यादव मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा हैं और उनके पास इंटरनेशनल रिलेशन्स और पॉलिटिक्स में M.A. की डिग्री है। उनके पास लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से गायन में भी डिग्री है। वह एक सोशल वर्कर हैं जो जानवरों के कल्याण के लिए 'बी अवेयर' नाम का NGO चलाती हैं।
वह समाज में महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, लेकिन वह BJP की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं, जिन्होंने तब कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन की थी।
Credit: Oneindia
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications