KRK Jail Experience: जेल से निकलकर केआरके ने खोली वहां की पोल, मुस्लिम कैदियों ने की थी मारने की प्लानिंग

Krk Jail Experience: कमाल आर खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं और हाल ही में वो जेल गए थे। कुछ दिन वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैदी थे। अब बाहर आने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होने कुछ चौकाने वाले खुलासे किए हैं।


Krk Jail

केआरके ने बताया है कि कैसे वहां लोग रहते हैं और जिस बैरक में वो थे उसमें ज्यादा मुस्लिम ही थे जो कि खुद सच्चा मुसलमान बताते हैं और बाहर ड्रग्स का धंधा करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था कि उनके मारने पीटने की प्लानिंग भी अंदर बन गई थी। इसके पीछे जो उन्होने कारण बताया वो जानकर आपको झटका लगने वाला है।

Seema Haider: 6 या 7, कितने बच्चों की मां बन चुकीं है सीमा हैदर? अभी भी पाकिस्तान का पलड़ा भारी!

पीटने का प्लान कर रहे थे

केआरके ने बताया कि जेल से आने के बाद लोग उनसे वहां का अनुभव जानना चाहते हैं। केआरके ने पहले एक वीडियो दिखाया जिसमें लोग भेड़ बकरियों की तरह एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए दिख रहे हैं। उनका कहना था कि वो जेल में थे तो उनकी बैरक में करीब 200 लोग थे जिनमें ज्यादातर मुस्लिम थे।

केआरके ने कहा, ''जेल में ज्यादातर मुस्लिम हैं और बाहर वो ड्रग्स बेंचने का हराम काम करते हैं और अंदर पांचो वक्त की नमाज पढ़कर खुद को पक्का मुसलमान बताते हैं। लोगों को पता चल गया कि मैं नास्तिक हूं तो मुझे पीटने का प्लान बनाया गया। हालांकि बाद में मैने बचने के लिए कह दिया कि मैने कई दिन से कपड़े नहीं बदले हैं इसलिए नमाज नहीं पढ़ रहा नहीं तो मैं पक्का मुसलमान हूं और पाचों का टाइम का नमाजी भी हूं।'' केआरके का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''जान बची लाखों पाए।'' एक ने लिखा, ''सही खेल गए।'' एक ने लिखा, ''मार खाने वाला था ये मतलब।'' एक ने लिखा, ''आखिरकार मेरा कुत्ता आज़ाद हो गया।'' एक ने लिखा, ''अब बाहर मुंह से गंदगी फैलाएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

Credit: Filmibeat

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+