बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ से एक से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बीते दिन सलमान खान के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि सलीम खान की हालत सीरियस है। वहीं दूसरी ओर वेटरन एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन हो गया था। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का भी निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मल्होत्रा की उम्र लगभग 80 साल थी। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी थी।

इमोशनल हुईं कियारा आडवाणी...
सिद्धार्थ ने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थीं। वहीं सिद्धार्थ के बाद अब बहू कियारा आडवाणी ने भी ससुर को याद किया है। कियारा ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसी के साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा। वह लिखती हैं- शुरुआत से ही आपने दिल खोलकर मुझे अपनाया। बिना किसी शर्त के आपने मुझे ढेर सारा प्यार दिया। जब से मैं ससुराल आई आपने मुझ पर हमेशा आशीर्वाद बनाए रखा। जब भी हम में से या परिवार के किसी भी सदस्य को आपकी जरूरत होती है आप हमेशा मौजूद रहते थे। आप हमारी हर एक छोटी बड़ी बात को बड़े ही ध्यान से सुनते थे। आपने सभी पर अपना प्यार लुटाया है वो भी बिना किसी शर्त के।
आपके पोती-पोते और हम सभी में...
कियारा आगे लिखती हैं कि आपकी कहानियां, आपकी हंसी, आपका शांत स्वभाव आपके शब्द हमेशा हमारे दिल में बसे रहेंगे। आप अपने पीछे, कोमलता, ईमानदारी और अटूट प्यार छोड़कर गए हैं। यह आपके बच्चों, पोती-पोते और हम सभी में हमेशा बना रहेगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपको हमेशा याद किया जाएगा। और हमेशा यादों में रखा जाएगा।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications