शराब, मारपीट और अवैध संबंध.. बेहद गंदे मोड़ पर IAS कपल ने तोड़ी शादी, टीना डाबी की तरह है मशहूर

IAS Couple Divorce: राजस्थान के प्रशासनिक हलकों में काफी समय से चल रहे एक बड़े विवाद का मंगलवार को अंत हो गया। राजस्थान कैडर के दो आईएएस अधिकारी, आशीष मोदी और भारती दीक्षित, अब कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनका तलाक भी सार्वजनिक हो गया और पति के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला भी खत्म कर दिया गया।


IAS Couple Divorce

क्या था मामला?

आशीष मोदी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक हैं, जबकि भारती दीक्षित वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं। दोनों ने आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। 15 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया था।


IAS Couple Divorce

इसके बाद आशीष मोदी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की। हाईकोर्ट ने कहा कि जब दोनों के बीच समझौता हो चुका है और तलाक भी हो गया है, तो केस को आगे बढ़ाना सही नहीं है। इसलिए एफआईआर रद्द कर दी गई।


IAS Couple Divorce

क्या थे आरोप?

भारती दीक्षित ने आरोप लगाया था कि उनके पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते थे और गलत व्यवहार करते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर दूसरी जगह ले जाया गया।


IAS Couple Divorce

सह-आरोपियों पर क्या हुआ?

भारती दीक्षित ने कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी और अपनी सामाजिक छवि को ध्यान में रखते हुए पति से समझौता किया है, लेकिन दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। कोर्ट ने यह बात नहीं मानी। अदालत ने कहा कि जब मुख्य आरोपी के साथ समझौता हो गया है, तो बाकी लोगों पर केस चलाना उचित नहीं है।


IAS Couple Divorce

कोर्ट ने कही ये बात

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों को अपने निजी मामलों को समझदारी और शांति से सुलझाना चाहिए। अब इस मामले से जुड़ी सभी कानूनी कार्रवाई पूरी तरह खत्म हो गई है।

Credit: Filmibeat

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+