Prateek Yadav Aparna Yadav Love Story: उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवारों से जुड़ी अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की जोड़ी इन दिनों अपने बिगड़ते रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियों में आ गई है। प्रतीक यादव के तलाक के ऐलान वाले पोस्ट ने जहां हर किसी को हैरान कर दिया है तो वहीं अपर्णा के ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच हम आपको प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी दिलचस्प है।

दोनों की मुलाक़ात बचपन में स्कूल के दिनों में हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा हुआ। बचपन की दोस्ती प्रेम में तबदील हुई और लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव दोनों ने परिवार की रजामंदी से लव मैरिज की थी। दोनों की प्रेम कहानी बेहद ही फिल्मी है। दोनों स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते थे। दोनों लखनऊ में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करते थे। उन दिनों दोनों की मुलाकात इंटर स्कूल फंक्शन के दौरान हुआ करती थी। यह दोस्ती का सिलसिला आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजह इनके बीच के दोस्त थे जो कॉमन थे। यह दोनों जब भी मिलते थे खूब बाते किया करते थे।

अपर्णा यादव को पहले यह नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। एक रोज एक बर्थडे पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। जहां प्रतीक ने अपर्णा से उनकी ई-मेल आईडी मांगी। यह बात है साल 2001 की उन दिनों में मोबाइल का उतना चलन नहीं था।

कुछ दिन बाद अपर्णा अपना मेल चेक कर रही थी तो उन्होंने देखा कि प्रतीक यादव के बहुत सारे मेल आए हुए थे। जब अपर्णा ने मेल पढ़े तो देखा कि प्रतीक ने उन्हें अपने दिल की बात लिख अपने प्यार का इजहार किया था।

स्कूल से दोस्ती और बर्थडे पार्टी में मिले ई-मेल के जरिए प्यार के इजाहार के बाद दोनों ने एक दूजे को 11 साल तक डेट किया। फिर साल 2012 में दोनों ने परिवार की सहमति से शादी की। यह उस वक्त की सबसे हाई प्रोफाइल शादी थी। आप ऐसे ही समझ लीजिए दोनों की शादी में अनिल अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन जैसी फेमस हस्तियां शामिल हुई थी।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications