
Akshay Khanna Kiss Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के चलते खूब चर्चा में हैं। रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाकर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ फिर सुर्खियों में आ गई है। 50 साल की उम्र में भी कुंवारे अक्षय को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वे कभी करिश्मा कपूर से शादी करने की प्लानिंग तक कर चुके थे।
अक्षय-करिश्मा की लव स्टोरी
फिल्मी गलियारों में लंबे समय तक यह चर्चा रही कि अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा की जिंदगी में फिर से प्यार आया और वह शख्स थे अक्षय खन्ना। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और कहा जाता है कि दोनों घर बसाने की तैयारी भी कर रहे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने इस रिश्ते के लिए हरी झंडी दे दी थी। यहां तक कि उन्होंने अक्षय के पिता, दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना, से भी शादी की बात कर ली थी।
लेकिन करिश्मा की मां इस रिश्ते के खिलाफ थीं। उस समय करिश्मा अपने करियर के शीर्ष पर थीं और माना जाता है कि इसी वजह से रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की।
ब्रेकअप के बाद भी बनी रही दोस्ती
अलग होने के बाद भी करिश्मा और अक्षय के बीच दरार नहीं आई। करिश्मा की शादी में अक्षय अपनी मां और भाई के साथ पहुंचे थे। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे संजय कपूर के सामने ही करिश्मा के हाथ पर किस करते नजर आए। करिश्मा भी उन्हें देखकर काफी खुश दिखीं।
कहां हैं आज दोनों?
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता 11 साल बाद टूट गया। उनके दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी।
वहीं, अक्षय खन्ना आज भी सिंगल हैं और अपनी फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। धुरंधर में उनकी शानदार वापसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications