Abdul Razzaq Marriage: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वो एक टीवी शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने दूसरी शादी को लेकर ऐसा मजाक किया, जिस पर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

क्या बोले रज्जाक?
शो में बातचीत करते हुए रज्जाक ने हंसते हुए कहा कि अगर वो चाहें तो दूसरी शादी कर सकते हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वो अपनी पत्नी से कहते हैं कि अगर दूसरी शादी हो जाए तो घर के काम का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा।
उनका कहना था कि घर और बच्चों की जिम्मेदारी ज्यादा उनकी पत्नी संभालती हैं। ऐसे में वो कभी-कभी हंसी-मजाक में दूसरी शादी की बात छेड़ देते हैं।

पत्नी का क्या है रिएक्शन?
रज्जाक ने बताया कि उनकी पत्नी इन बातों को गंभीरता से नहीं लेतीं। वो इसे सिर्फ मजाक के तौर पर ही लेती हैं। दोनों के बीच इस तरह की बातें हंसी-मजाक में होती रहती हैं।
बेटी ने क्या कहा?
जब शो के होस्ट ने पूछा कि इस पर उनकी बेटी का क्या रिएक्शन होता है, तो रज्जाक ने बताया कि उनकी बेटी बस उन्हें देखने लगती है। वो समझ जाती है कि पापा मजाक कर रहे हैं।
मां के कहने पर अपनी ही कजिन से की थी शादी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अब्दुल रज्जाक बताते हैं करियर के उस दौर में उनके पास विदेशो से शादी के ऑफर थे लेकिन मां के कहने पर उन्होंने अपनी ही कजिन के साथ शादी की थी। अब्दुल रज्जाक ने की शादी उनकी मां के गुजर जाने के बाद हुई थी।
सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?
हालांकि रज्जाक ने यह बात मजाक में कही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से ले लिया। कई यूजर्स ने इस बयान पर नाराजगी जताई, तो कुछ ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी बातें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं करनी चाहिए, जबकि कुछ का मानना है कि पति-पत्नी के बीच इस तरह का मजाक आम बात है।

पहले भी रह चुके हैं सुर्खियों में
अब्दुल रज्जाक अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वो टीवी शोज और इंटरव्यू के जरिए लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिलहाल, उनका यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि खुद रज्जाक साफ कर चुके हैं कि उन्होंने यह बात सिर्फ मजाक में कही थी, न कि किसी गंभीर इरादे से।
Credit: Filmibeat
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications