Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम जबरदस्त ढंग से आंख-मिचौली खेल रहा है, कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है, बीते दो दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है तो वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने सर्दी ने इजाफा किया है, मौसम विभाग के ताजा अपडेट में आज भी 5 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
IMD के मुताबिक हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भयंकर आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में स्नोफॉल की आशंका है तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तेज हवाएं चलेंगी जिससे एक बार फिर से कड़ाके वाली सर्दी का दौर जारी होगा।
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और सर्दी बढ़ी है और आज भी यहां पर मौसम धूप-पानी का ही रहने वाला है तो वहीं 27 जनवरी से यहां पर एक बार फिर से मूसलाधार बारिश की शुरुआत होगी। हवा में आर्द्रता का स्तर 64% दर्ज किया गया, ठंडी हवाओं ने मौसम को कूल कर दिया है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेली बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को जनवरी में तीन साल में एक दिन में सबसे ज़्यादा बारिश ने राजधानी की हवा को साफ़ कर दिया, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हुआ।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 298 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -268 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 239 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -248 AQI

Aaj Ka Mausam: तेज हवाएं सकती है-IMD
पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है तो वहींहरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 25-26 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 26 -27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में 40-50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गरज के साथ तेज हवाएं सकती है।

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में ओलावृष्टि की आशंका
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो ओलावृष्टि हो सकती है। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश होगी। दक्षिण भारत में, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 26 और 28 जनवरी को, जबकि केरल-माहे में 26 जनवरी को गरज के साथ बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।
Credit: Oneindia
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications