Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 23 December 2025: पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों को काफी तंग किया हुआ है, सड़कों पर बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है तो वहीं ट्रेनें और फ्लाइ्टस भी अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रहे हैं।
मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति आज से लेकर 31 दिसंबर तक यूं ही बनी रहेगी, जबकि पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ेगी इसलिए सभी को हेल्थ के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई है, जिसके कारण दृश्यता जीरो बनी हुई है और इस कारण सड़कों पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। दिन के समय धूप निकलने से हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।
Aaj ka Mausam 23 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी सुबह के समय कोहरे से दृश्यता कम है, जबकि दिन के समय धूप निकलने का अनुमान है। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। आज भी यहां पर AQI बहुत ज्यादा खराब है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -393 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -377 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क 339 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -388 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली 389 AQI
Aaj ka Mausam 23 December 2025 Uttar Pradesh: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते दैनिक जीवन प्रभावित है, पछुआ हवाओं ने राज्य में गलन बढ़ा दी है। दिन में भी हल्की धूप के बावजूद ठिठुरन महसूस होने लग गई है। मौसम विभाग ने कुछ मैदानी इलाकों में सर्दी और कोहरे की चेतावनी जारी की है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें। मौसम का ये हाल 31 दिसंबर तक ऐसे ही रहने वाला है।
Aaj ka Mausam 23 December 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। पर्यटक स्थलों पर ठंड काफी बढ़ सकती है।

Aaj ka Mausam 23 December 2025: मध्य भारत का हाल
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर साफ दिखेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी है।
Aaj ka Mausam 23 December 2025: पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम सामान्य से ठंडा बना रहेगा।
दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत के राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश-में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी।
Credit: Oneindia
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications