Zomato Green Dress: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का एक डिसीजन उसे पर भारी पड़ गया। दरअसल जोमैटो ने वेजीटेरियन डिलीवरी के लिए एक अलग डिलीवरी सिस्टम सर्विस की शुरुआत की। हालांकि कंपनी के इस कदम की जमकर निंदा होने लगी, ऐसा इसलिए था क्योंकि कंपनी ने वेजीटेरियन डिलीवरी पार्टनर्स को ग्रीन ड्रेस दे दिया। हालांकि लोगों की तीखी भीम और टिप्पणी के बाद जोमैटो ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है।
फूड डिलेवरी कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक का इस्तेमाल करके जानकारी दी गई है कि उसने हरे रंग की ड्रेस इस्तेमाल करने का फैसला बदल दिया है। अब उसके सभी डिलीवरी पार्टनर्स लाल रंग की ड्रेस में ही रहेंगे, लेकिन वेजीटेरियन डिलीवरी की प्रक्रिया को कंपनी के द्वारा बंद नहीं किया गया है।

वेजीटेरियन कस्टमर के लिए होगी अलग फ्लीट
जोमैटो द्वारा बताया गया था कि वह वेजीटेरियन डिलीवरी के लिए एक अलग दस्ता लेकर आ रहा है। कंपनी के अनुसार और डिलीवरी पार्टनर के कपड़े का रंग भले ही लाल हो लेकिन वेजीटेरियन डिलीवरी के लिए अलग दस्ता रखा जाएगा। कंपनी ने कहा है कि हमने ड्रेस के कलर के आधार पर फर्क हटाने क्या फैसला किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोमैटो द्वारा शाकाहारी डिलीवरी के लिए हरी ड्रेस का इस्तेमाल किए जाने का विरोध होने लगा। लोगों का कहना था कि इस तरह रंग के आधार पर डिलीवरी पार्टनर्स का रेजिडेंशियल सोसायटी में घुसना काफी मुश्किल और विवादास्पद बन सकता है।
वही जोमैटो ने कहा है कि उसके कर्मचारियों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है और यही कारण है कि कंपनी अपने इस निर्णय को वापस ले रही है।
एप्लीकेशन पर भी बांटा दोनों सेक्शन
जोमैटो द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने फूड डिलीवरी एप्लीकेशन पर दो अलग-अलग सेक्शन दिए हैं। इनमें अगर आप प्योर वेजीटेरियन मोड सिलेक्ट करते हैं तो आपको सिर्फ वेजीटेरियन रेस्टोरेंट और खाने के लिए लिस्ट मिलेगी, इस लिस्ट में मौजूद सभी रेस्टोरेंट सिर्फ वेजीटेरियन खाना परोसने वाले होंगे। इस ऑप्शन के तहत आपकी लिस्ट में से नॉन वेजिटेरियन डिश सर्व करने वाले या फिर मिक्स डिश सर्व करने वाले रेस्टोरेंट को हटा दिया जाएगा।
कंपनी के द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक पूरे देश में या सुविधा काफी जल्द शुरू की जाने वाली है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और जो कठोरता से शाकाहार का पालन करते हैं उनके लिए यह निर्णय काफी बेहतर है। कंपनी इस सेवा को जल्द शुरू करने वाली है, लेकिन इसके लिए अभी किसी खास तारीख की घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल कंपनी ने अपनी हरी ड्रेस के फैसले को वापस ले लिया है, क्योंकि यह डिलीवरी पार्टनर की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ मामला है।
इंडस्ट्री के कुछ एग्जीक्यूटिव्स ने जोमैटो के इस कदम को सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उनका कहना है कि कंपनी का यह कदम सिर्फ लोगों काध्यान आकर्षित करने के लिए था लेकिन यह बिल्कुल भी व्यावहारिक कदम नहीं है और इसे लंबे समय तक चलाया भी नहीं जा सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
