Zomato Q3 Results: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार जोमैटो ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 138 करोड रुपए का प्रॉफिट कमाया है। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से यह फूड डिलीवरी कंपनी अब प्रॉफिट में आ चुकी है। लेकिन अगर बात की जाए इस क्वार्टर से 1 साल पहले यानी पिछले वित्तीय वर्ष के तीसरे क्वार्टर की तो कंपनी उसे समय लॉस में चल रही थी। उसे समय कंपनी को 347 करोड़ रुपए का जबरदस्त घाटा लगा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की सितंबर क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट 36 करोड रुपए था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स 124 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा रिवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के रिवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है जो 1948 करोड रुपए से बढ़कर 3288 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

वहीं अगर बात की जाए सितंबर के क्वार्टर की तो फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो का रेवेन्यू 2848 करोड रुपए का था। 1 साल पहले जो कंपनी पर घटा था वह सितंबर क्वार्टर खत्म होने तक 21 करोड़ रुपए आ गया था। वहीं तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक कंपनी घाटे से उबरकर फिर से प्रॉफिट में आ चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की शानदार रिजल्ट आने के बाद जोमैटो के शेयर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके साथ ही कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर को पार कर गए और 147.50 का नया उच्चतम स्तर बना दिया। इस रिजल्ट से साफ पता चल रहा है कि जोमैटो पर इसका साफ असर पड़ा है।
अगर बात करें आज यानी 8 फरवरी 2024 की तो जोमैटो के शहर में बेहतर तेजी देखने को मिली और कंपनी ने अपना नया ऑल टाइम हाई लेवल टच किया है। हालांकि बाजार बंद होने तककंपनी के शेयर्स में 1.14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 142 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं बात की जाए जोमैटो के पिछले 52 हफ्ते के निचले स्तर की तो यह 49 रुपए रहा है।
पिछले 6 महीने के अंदर इस कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 50.9 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल की तो इस कंपनी के शेयर में 161 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। अगर बात करें जोमैटो के मार्केट कैप की तो इस समय जोमैटो का मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपए का है। विशेषज्ञों का अनुसार आगे आने वाले समय में जोमैटो के शेयर 170 के पर भी पहुंच सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब जोमैटो को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पेमेंट करने की अनुमति भी मिल गई है जिसे वह जल्द से जल्द लागू करने वाला है, ऐसे में कंपनी को और भी ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है और यह कारण है कि आगे आने वाले समय में इसके शेयर्स में और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
