Zomato Order Scheduling Option: Zomato ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर से यूजर अपने खाने के ऑर्डर को दो दिन पहले भी शेड्यूल कर सकते हैं। Zomato के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल द्वारा लॉन्च किए गए इस अपडेट का उद्देश्य समय से पहले खाने की योजना बनाकर ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाना है। 'ऑर्डर शेड्यूलिंग फीचर' पहले से ही कई शहरों में उपलब्ध है और इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है। आइए इसके बारे में आपको अधिक जानकारी देते हैं।

ऐसे यूज कर सकते हैं ऑर्डर शेड्यूलिंग फीचर
यह फूड शेड्यूलिंग ऑप्शन ₹1,000 से अधिक रुपये के ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। दीपिंदर गोयल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 'अब आप अपने जोमैटो ऑर्डर को शेड्यूल कर पाएंगे। अब आप अपने खाने की योजना दो दिन पहले बना सकते हैं और हम इसे समय पर डिलीवर करेंगे।'
इन शहरों में मिलेगी सर्विस
यह सुविधा भारत के कई बड़े शहरों में शुरू की गई है। शुरुआत में इसे केवल अधि प्राइस वाले ऑर्डर तक सीमित रखा गया है, लेकिन कंपनी की योजना इसे अब सभी ऑर्डर तक कर दिया गया है। यह ऑप्शन दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में लगभग 13,000 आउटलेट्स पर उपलब्ध है। गोयल ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से बड़े फूड स्टॉक और स्थिर रसोई तैयारी समय वाले रेस्तरां इसका हिस्सा हैं।
अपने ट्वीट में गोयल ने बताया है कि भविष्य में और भी शहरों और रेस्टोरेंट्स को इसमें शामिल किया जाएगा। इस बात पर भी उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान में पहले से निर्धारित ऑर्डर के लिए समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने पर है। इस कदम का उद्देश्य उन ग्राहकों के लिए भोजन भोजन की प्लानिंग करना है जो पहले से ऑर्डर करना पसंद करते हैं।
Zomato ने इस सर्विस को किया बंद
कुछ दिन पहले ही Zomato ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस को बंद करने की जानकारी दी थी। दीपिंदर गोयल ने बताया था कि दो साल की कोशिश के बाद पाया गया कि यह सर्विस, मार्केट के लिए उपयुक्त नहीं है। इस कारण से कंपनी के मुनाफे की कमी भी आई थी जिसकी वजह से इस सर्विस को बंद करने का फैसला किया गया।
इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस को साल 2022 में शुरू किया गया था, लेकिन इसकी सर्विस लोगों को बहतु अधिक लुभा नहीं पाई और इसमें कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। जुलाई 2024 में, Zomato ने बदलाव के लिए इस सर्विस पर फौरी तौर से रोका गया, लेकिन बाद में इस सर्विस को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया।
दीपिंद गोयल द्वारा नए शेड्यूलिंग फीचर की घोषणा इंटरसिटी लीजेंड्स के बंद होने के बाद एक नए कदम के रूप में की गई है। मौजूदा सर्विस को बढ़ाने और ऑर्डर शेड्यूलिंग जैसी नई सुविधाओं को पेश करने पर ध्यान केंद्रित करके, Zomato का लक्ष्य यूजर का अनुभव को बेहतर बनाना और फूड डिस्ट्रीब्यूशन मार्केट में अपनी पोजिशन बनाए रखना है।
Zomato का यह नया अपडेट ग्राहकों की जरूरतों और मार्केट के आधार पर नए विचार को भी दिखाता है। कंपनी कम सफल सर्विस को समाप्त करते हुए बेहतर सर्विस देने के तरीके पर अपना फोकस अधिक कर रही है फिलहाल, ग्राहक कई शहरों में हाई प्राइस के ऑर्डर के लिए उपलब्ध Zomato की नई शेड्यूलिंग सुविधा के साथ अपने भोजन की योजना पहले से बनाने की सुविधा का आनंद ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications