Zomato Founder Deepinder Goyal: जब भी आपको भूख लगती होगी तो सबसे पहले आपके मन में फूड डिलीवरी ऐप के बारे में ख्याल आता होगा। जोमैटो ने फूड डिलीवरी से हर घर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस ऐप से जुड़ी हुई बड़ी खबर आई है। जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल अरबपति बन गए हैं। दीपिंदर सिंह वर्तमान में जोमैटो के फाउंडर और सीईओ के रूप में काम करते हैं। शेयर ने बीएसई पर 230 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया और दिन के दौरान 2 फीसदी तक की बढ़त हासिल की है। आइए आपको इनकी नेट वर्थ बताते हैं।

इतने करोड़ है दीपिंदर गोयल की संपत्ति
दीपिंदर गोयल की संपत्ति 1 अरब डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) को पार हो गई है। इसके साथ ही 41 वर्षीय गोयल भारत के सबसे अमीर प्रोफेशनल मैनेजर बन गए हैं। इस बीच कंपनी के शेयरों ने 15 जुलाई को बीएसई पर अपना नया रिकॉर्ड बनाया।
इस साल में हुई थी Zomato की शुरुआत
41 साल के दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी। ऑनलाइन फूड डिलीवरी के मार्केट का सबसे बड़ा प्रॉफिट शेयर करने वाली जोमैटो को लगातार अच्छी डिमांड मिल रही है। सिर्फ यही नहीं, T-20 वर्ल्ड कप, IPL 2024 के समय और भयंकर गर्मी के दौरान जोमैटो को फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भरपूर ऑर्डर मिले जिससे मुनाफा बढ़ा है।
फूडीबे नाम से शुरु किया था ये बिजनेस
दीपिंदर गोयल का जन्म पंजाब के मुक्तसर में एक साधारण परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से की। साल 2008 में पंकज चड्ढा के साथ मिलकर दीपिंदर गोयल ने जोमैटो के को-फाउंडर के तौर पर इसे स्थापित किया। शुरुआत में इसे 'फूडीबे' कहा जाता था। फूडीबे नौ महीनों के भीतर दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ी रेस्तरां डायरेक्टरी बन गई और दो साल बाद इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया।
हाल ही में बढ़ाई गई प्लेटफॉर्म फीस
Zomato और Swiggy ने एक बार फिर से अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। इस बार प्लेटफॉर्म फीस में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह फीस पहले 5 रुपये हुआ करती थी, जिसे बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया गया है।
More From GoodReturns

दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications